Skip to main content

जिले के अंदर शिक्षकों के समायोजन - ट्रांसफर के आदेश का इंतजार, अगस्त में ही ऑनलाइन आवेदन लेने का था निर्देश

जिले के अंदर शिक्षकों के समायोजन - ट्रांसफर के आदेश का इंतजार, अगस्त में ही ऑनलाइन आवेदन लेने का था निर्देश



 लखनऊ : परिषदीय शिक्षकों का जिले के अंदर तबादला व समायोजन कराने के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री डा.सतीश द्विवेदी ने बीती सात अगस्त को निर्देश जारी किए थे। इसके तहत पहले चरण के लिए आनलाइन आवेदन अगस्त में ही लिए जाने थे, महीना बीत गया लेकिन आवेदन लेने का आदेश जारी नहीं हुआ। बुधवार से विद्यालयों में पढ़ाई शुरू होनी है, इसलिए तबादला प्रक्रिया लटकने के आसार हैं। समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों में से अधिकांश का अनुपालन नहीं हो सका है।



बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के तबादले एक से दूसरे जिले में हुए हैं, लेकिन जिले के अंदर दूसरे विद्यालय या विकासखंड में जाने के लिए आदेश का इंतजार है। बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं, जो गृह या पसंदीदा जिले में होने के बाद भी उनका विद्यालय निवास स्थान से 50 से 60 किलोमीटर की दूरी पर हैं। करीब के स्कूलों में रिक्त पद होने के बाद भी वे तबादला नहीं करा पा रहे हैं। इसके अलावा कई ऐसे स्कूल हैं, जहां शिक्षकों की संख्या बेहद कम है। वहां समायोजन आदेश न होने से शिक्षक भेजे नहीं जा रहे हैं। इसका असर पठन-पाठन पर पड़ रहा है।


बेसिक शिक्षा मंत्री डा.द्विवेदी ने निर्देश दिया था कि जिले के अंदर तबादला व समायोजन दो चरणों में होगा। पहले चरण में अगस्त माह में ही शिक्षकों से आनलाइन आवेदन लेकर स्थानांतरण किया जाए और दूसरे चरण में नियमावली में संशोधन के बाद तबादले किए जाएं। प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए शिक्षकों को पसंद के ब्लाक में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया था। यही नहीं तय समय के बाद मिलने वाले आवेदनों पर मंत्री से अनुमति लेकर तबादला करने का निर्देश था।



source http://www.primarykamaster.in/2021/09/blog-post_64.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP