Skip to main content

शिक्षक दिवस 05 सितंबर से पहले देश के सभी शिक्षकों को कोरोना वैक्सीन लगाने की बड़ी पहल

शिक्षक दिवस 05 सितंबर से पहले देश के सभी शिक्षकों को कोरोना वैक्सीन लगाने की बड़ी पहल


नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण के भय से बंद पड़े स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी के बीच केंद्र सरकार सभी जरूरी एहतियात उठाने में जुटी है। फिलहाल इसे लेकर जो बड़ा कदम उठाया गया है,उसमें देश भर के सभी शिक्षकों को अब प्राथमिकता पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। राज्यों को इसके लिए हर माह दी जाने वाली वैक्सीन की निर्धारित डोज के अतिरिक्त वैक्सीन की करीब दो करोड़ डोज दी जाएंगी। इस मुहिम में सभी स्कूलों के शिक्षकों को शामिल किया गया है।



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यह जानकारी देते हुए कहा कि राज्यों को अगस्त महीने में ही दो करोड़ डोज उपलब्ध करा दी जाएंगी ताकि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस से पहले सभी गुरुजनों को टीका लग सके। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि इस संबंध में सभी राज्यों को विशेष प्रयास करने की हिदायत दी गई है।


शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रलय की ओर से यह कदम, कोरोना की पिछली लहरों में बड़ी संख्या में शिक्षकों की मौत के मामले देखते हुए उठाया है। जब फिर से स्कूल और शिक्षण संस्थानों को खोलने की तैयारी चल रही है तब कुछ खास तैयारियां जरूरी हैं।


कुछ राज्यों में नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों को रोटेशन के तहत स्कूलों में बुलाना भी शुरू कर दिया गया है, शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर सरकार किसी तरह का खतरा मोल नहीं लेना चाहती। सरकार ने शिक्षकों के टीकाकरण का जो लक्ष्य रखा है, उनमें शिक्षक दिवस यानी पांच सितंबर से पहले सभी को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगानी है।

खास बात यह है कि स्कूल खोलने की सुगबुगाहट पर राज्यों ने ही शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाने का सुझाव दिया था। राज्यों ने इसके लिए सरकार से वैक्सीन की अतिरिक्त डोज मांगी थीं।

शिक्षा मंत्रलय ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष अनुरोध किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री ने अतिरिक्त वैक्सीन देने के अनुरोध को स्वीकृति दे दी है। प्रधान ने कहा कि सरकार का यह कदम कोरोना के खिलाफ हमारी भावी पीढ़ी को सुरक्षित करने के साथ-साथ इस महामारी से उनकी पढ़ाई में आ रही बाधाओं को दूर करने की दिशा में निर्णायक होगा। गौरतलब है कि देश में मौजूदा समय में स्कूली शिक्षा सहित 32 लाख से ज्यादा शिक्षक है।



source http://www.primarykamaster.in/2021/08/05.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP