Skip to main content

68500 शिक्षक भर्ती : आवेदन लेकर नियुक्ति पत्र जारी करना भूल गया बेसिक शिक्षा विभाग

68500 शिक्षक भर्ती : आवेदन लेकर नियुक्ति पत्र जारी करना भूल गया बेसिक शिक्षा विभाग


प्रयागराज: परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 68500 शिक्षक भर्ती के तहत पुनर्मूल्यांकन के दौरान चयनित 139 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए आवेदन तो ले लिए लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद निर्धारित कार्यक्रम के तहत इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर सका। 



68500 शिक्षक भर्ती में तमाम अभ्यर्थी चयन न होने पर कोर्ट चले गए थे। कोर्ट के आदेश पर पुनर्मूल्यांकन हुआ, जिसमें 139 अभ्यर्थियों को चयनित कर लिया गया। बेसिक शिक्षा परिषद ने इन अभ्यर्थियों से 13 से 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन के बाद डाटा प्रोसेसिंग का काम 20 अगस्त को होना था, 23 अगस्त तक सूची परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराई जानी थी और 26 एवं 27 अगस्त की काउंसलिंग कराके नियुक्ति पत्र निर्गत किए जाने थे। 


अभ्यर्थियों का कहना है कि आवेदन लेने के बाद परिषद ने अब तक न तो काउंसलिंग कराई और न ही नियुक्ति पत्र निर्गत किए। परिषद को ओर से स्थिति भी स्पष्ट नहीं की जा रही है।



source http://www.primarykamaster.in/2021/08/68500_30.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP