Skip to main content

शिक्षा महकमे के अधिकारियों की पदोन्नति पर भारी ‘बड़ों’ की पसंद, कार्यवाहक अफ़सरों से चलाया जा रहा काम

शिक्षा महकमे के अधिकारियों की पदोन्नति पर भारी ‘बड़ों’ की पसंद, कार्यवाहक अफ़सरों से चलाया जा रहा काम


■ ’शिक्षा निदेशक को सेवा विस्तार देने की तैयारी, डीपीसी न होने से कार्यवाहकों की भरमार

■ अपर निदेशक, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक व उप शिक्षा निदेशकों के कई पद खाली



लखनऊ : शिक्षा निदेशक माध्यमिक, निदेशक एससीईआरटी, सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड), सचिव बेसिक शिक्षा परिषद व सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र जैसे अहम पदों पर नियमित अफसर नहीं हैं। चहेते कार्यवाहक अफसरों से जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। विभागीय पदोन्नति की लंबे समय से राह देखी जा रही है। अफसरों की कमी के बीच दो वरिष्ठ अधिकारी 31 अगस्त को सेवाकाल पूरा कर रहे हैं। इसमें शिक्षा निदेशक बेसिक डा.सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह को सेवा विस्तार देने की तैयारी है।




वरिष्ठता पर ‘बड़ों’ की ‘पसंद’ भारी पड़ने से बेसिक से लेकर माध्यमिक शिक्षा तक में बड़े पदों पर नियमित अफसर नहीं हैं। निदेशक एससीईआरटी की अतिरिक्त जिम्मेदारी निदेशक बेसिक शिक्षा संभाल रहे हैं, जबकि निदेशक माध्यमिक शिक्षा का जिम्मा अपर निदेशक विनय कुमार पांडेय के पास है। निदेशक बेसिक शिक्षा डा.सिंह व निदेशक साक्षरता संजय सिन्हा 31 अगस्त को सेवाकाल पूरा कर रहे हैं। 


निदेशक के सभी पद खाली होने का असर विभागीय कामकाज पर पड़ेगा, इसलिए डा.सिंह को सेवा विस्तार मिल सकता है। उनकी पत्रवली भेजी जा चुकी है, आदेश होने का इंतजार है। विभाग में करीब छह अफसर निदेशक बनने की कतार में हैं। उन्हें डीपीसी यानी विभागीय पदोन्नति होने का इंतजार है। अपर निदेशक के 12 पद स्वीकृत हैं, जिसमें नौ पद खाली चल रहे हैं। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के कुल 21 पदों में से 15 खाली हैं।


उप शिक्षा निदेशक यानी डीडीआर व जिला विद्यालय निरीक्षक यानी डीआइओएस के स्वीकृत पदों में से लगभग 50 प्रतिशत खाली हैं। कहा जा रहा है कि अहम पदों पर पसंद के अफसरों को बैठाने में वरिष्ठता आड़े आती रही है, इसीलिए डीपीसी अटकी है। माध्यमिक, बेसिक व एससीईआरटी आदि संस्थानों में कार्यरत समूह क व ख संवर्ग के अफसरों की गोपनीय रिपोर्ट मांगी जा चुकी है।


इन्हें मिशन शक्ति की दरकार


दोनों विभागों की वरिष्ठता सूची में महिला अफसरों की संख्या सबसे अधिक है और वे भी अगले वर्षो में नियमित अंतराल पर सेवानिवृत्त होने वाली हैं। इनमें मंजू शर्मा, ललिता प्रदीप, कीर्ति गौतम, सरिता तिवारी, डा.अंजना गोयल, सुत्ता सिंह व गायत्री आदि शामिल हैं।



source http://www.primarykamaster.in/2021/08/blog-post_92.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP