Skip to main content

यूपी : स्कूल बंद रखने के लिए हाईकोर्ट में याचिका, कोविड की तीसरी लहर का दिया हवाला

यूपी : स्कूल बंद रखने के लिए हाईकोर्ट में याचिका, कोविड की तीसरी लहर का दिया हवाला



प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में एक सितंबर से कक्षा 1 से 8वीं के तक के स्कूल खोले जाने के सरकार के फैसले को हाईकोर्ट में पत्र याचिका दाखिल कर चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने कोविड के थर्ड वेब की आशंका को देखते हुए बगैर छात्रों के वैक्सीनेशन स्कूलों को खोले जाने पर रोक लगाए जाने की मांग की है। याचिका में मांग की गई है कि कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल में साल 2021-22 की पढ़ाई ऑनलाइन मोड में ही कराई जाए।



कोविड थर्ड वेब को लेकर स्कूलों को बंद रखने की मांग इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल पत्र याचिका में एक सितंबर से 18 अगस्त को एक से आठवीं तक के स्कूल खोलने पर सरकारी आदेश पर रोक लगाए जाने की मांग की गई है। साथ ही प्रदेश भर में बच्चों के लिए अलग से किए गए चिकित्सा व्यवस्था के व्यवस्था की जानकारी मांगी गई है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि सरकार बताए कि बच्चे अगर कोविड-19 से प्रभावित होते हैं तो स्कूलों में क्या व्यवस्था की गई है, जिससे माता-पिता को अपने बच्चों को बेफिक्र होकर स्कूल भेज सकें। याची अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने बताया की पत्र याचिका को सरकारी वकील ने नोटिस में ले लिया है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह पत्र याचिका पर कोर्ट सुनवाई कर सकता है।


1 सितंबर से खोला जाना था स्कूल

कोविड-19 का संक्रमण उत्तर प्रदेश में कम होते ही प्रदेश सरकार ने एक से बारहवीं तक के स्कूल पूरी तरीके से खोले जाने का आदेश जारी कर दिया था। हालांकि आदेश में कोविड-19 के गाइडलइन के अनुसार स्कूल प्रशासन को पालन करने का आदेश दिया गया है। हालांकि इस बार कोविड-19 की थर्ड बेवका खतरा सबसे ज्यादा छोटे बच्चों पर बताया जा रहा है। इसी बात का ख्याल रखते हुए याचिकाकर्ता ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में यह याचिका दाखिल की है।



source http://www.primarykamaster.in/2021/09/blog-post_1.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP