Skip to main content

शिक्षकों के अवकाश में परेशानी के बाद वेतन के मामले में भी मानव संपदा पोर्टल हुआ फेल, सर्वर सुस्त होने से वेतन का संकट

शिक्षकों के अवकाश में परेशानी के बाद वेतन के मामले में भी मानव संपदा पोर्टल हुआ फेल,  सर्वर सुस्त होने से वेतन का संकट


कभी अवकाश लेने के मामले में शिक्षकों को परेशान करने वाला मानव सम्पदा पोर्टल अब वेतन के मामले में भी फेल साबित हो रहा है। मानव संपदा पोर्टल का सर्वर लड़खड़ाने से बेसिक शिक्षकों का वेतन फंस सकता है। अब वेतन सिर्फ पोर्टल पर हाजिरी फीड कर निकल सकता है। फीडिंग नहीं होने पर वेतन के स्थान पर आगे एरियर का भुगतान होगा।



मानव संपदा पोर्टल को हर महीने की 20 से 25 तारीख तक खोला जाता है। इस दौरान सभी शिक्षकों की हाजरी और छुट्टी अपडेट कर वेतन प्रक्रिया पूरी होती है। 25 को बंद होने के बाद पोर्टल लॉक हो जाता है। सुस्त सर्वर से इस बार पोर्टल पर हाजिरी अपडेट नहीं हुई। इसके बाद 27 तक मौका दिया गया पर पोर्टल की तकनीकी समस्या नहीं दूर हुई।



शिक्षकों में बढ़ रहा रोष

 प्रदेश के पांच लाख शिक्षकों के लिए पांच दिन में फीडिंग कराई जाती है, जिससे सर्वर बैठ जाता है। अफसरों और शिक्षकों की कोई कमी न होने के बाद भी वेतन रुकेगा और फिर एरियर भुगतान के लिए शिक्षकों को भटकना होगा। इससे शिक्षकों में रोष बढ़ रहा है।


किसी के वेतन पर संकट नहीं

विभागीय सूत्रों के अनुसार, सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण पूरे प्रदेश में शिक्षकों के वेतन को लेकर संकट जैसी स्थिति बनी हुई है। इसमें सुधार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इसमें सुधार हो जाएगा और किसी के वेतन पर संकट नहीं आएगा।



source http://www.primarykamaster.in/2021/08/blog-post_50.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP