Skip to main content

UPSESSB Principal Recruitment 2011: यूपी के एडेड माध्यमिक स्कूलों में जल्द हो सकेगी 1453 पदों पर प्रधानाचार्य भर्ती

UPSESSB Principal Recruitment 2011: यूपी के एडेड माध्यमिक स्कूलों में जल्द हो सकेगी 1453 पदों पर प्रधानाचार्य भर्ती



 यूपी के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य पद पर भर्ती का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। यूपीएसईएसएसबी को 1453 पदों के लिए अधियाचन मिला है। अब इन खाली पदों को भरने के लिए आवेदन लिया जाएगा।

प्रयागराज । UPSESSB Principal Recruitment 2011: उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायताप्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य पद पर भर्ती का इंतजार करने वालों के लिए यह खुश करने वाली खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) को 1453 पदों के लिए अधियाचन मिला है। अब इन खाली पदों को भरने के लिए आवेदन लिया जाएगा। इस भर्ती से कार्यवाहक के भरोसे चल रहे विद्यालयों को स्थाई प्रधानाचार्य मिल जाएंगे।



वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश के सभी 17 मंडलों (तब 17 मंडल थे) में रिक्त पदों पर प्रधानाचार्य की भर्ती शुरू हुई थी, लेकिन छह मंडलों में रिजल्ट आने के 21 दिन के भीतर ही इंटरव्यू कर लिया गया, जो कि नियम विरुद्ध था। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सुचिता पर सवाल उठने लगे तो चयन बोर्ड ने इन छह मंडलों का इंटरव्यू निरस्त करके शेष 11 मंडलों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की। छह मंडलों में रिक्त पदों की भर्ती निरस्त करने के चयन बोर्ड के फैसले के खिलाफ कई अभ्यर्थी कोर्ट चले गए, जिसमें अभी निर्णय नहीं हुआ है। इस बीच कई विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य के भरोसे चल रहे हैं। इससे प्रशासनिक व शैक्षिक कार्य विद्यालयों में प्रभावित हो रहे हैं।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अभी 2021 की प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की भर्ती प्रक्रिया में व्यस्त है, जो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 31 अक्टूबर तक पूरी करनी है। इसके चलते चयन बोर्ड का पूरा जोर इस भर्ती को पूरी करने पर है, ताकि सुप्रीम कोर्ट में उसे असहज स्थिति का सामना न करना पड़े।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव नवल किशोर ने बताया कि प्रधानाचार्य के रिक्त 1453 पदों के लिए मिले अधियाचन पर भर्ती प्रक्रिया अक्टूबर में शुरू की जाएगी। फिलहाल, पिछली भर्ती पूरी करने की प्रक्रिया के साथ इस भर्ती के लिए भी तैयारी की जा रही है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/08/upsessb-principal-recruitment-2011-1453.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP