Skip to main content

आज से खुलेंगे छह से आठवीं तक के स्कूल, इन निर्देशों का ध्यान रखना होगा जरूरी

आज से खुलेंगे छह से आठवीं तक के स्कूल, इन निर्देशों का ध्यान रखना होगा जरूरी


करीब छह महीने बाद कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार से स्कूल खुलने जा रहे हैं। सभी बच्चों को अभिभावकों का सहमतिपत्र साथ लाना होगा। विद्यालय में कोविड-19 से बचाव संबंधी निर्देशों का भी पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। बिना मास्क के बच्चों व शिक्षकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 



शासन से जारी निर्देश में कहा गया है कि विद्यालय में आने वाले रसोइया व उनके परिवार के सदस्यों को कोविड-19 से संक्रमित न होने से संबंधी घोषणपत्र देना होगा। विद्यार्थियों व स्टाफ को भी स्कूल में प्रवेश के दौरान सैनिटाइज करने वह हाथ धुलवाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। सभी रसोइयों का टीकाकरण अनिवार्य है। मिड डे मील के वितरण के दौरान सभी बच्चों को निर्धारित दूरी पर बैठाना होगा।  जो विद्यालय दो पालियों में चल रहे हैं (8 से 11 व 11:30 से 2:30 बजे तक) वहां मिड डे मील 11 बजे से 11:30 बजे के बीच एक साथ दें।


🛑 आज 24  अगस्त  2021 से
🛑 बच्चों के लिए खुल रही 6 से 8 कक्षाएं
🛑 शिक्षक क्या करें, क्या न करें!
🛑 क्लिक करके देखें 👇


📌 परिषदीय विद्यालय पुनः संचालन के सम्बन्ध में बच्चों की उपस्थिति तथा व्यवहार के सम्बन्ध में विस्तृत निर्देश जारी, देखें


📌 परिषदीय विद्यालयों के भौतिक संचालन में एमडीएम की व्यवस्था के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी, देखें

 

📌 कोविड-19 के कारण बन्द कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को खोलने हेतु दिशा निर्देश जारी करने के सम्बन्ध में
👉 




source http://www.primarykamaster.in/2021/08/blog-post_27.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP