Skip to main content

दो सौ अंक पर बनाई जाएगी संविदा पर चयनित होने वाले संस्कृत शिक्षकों की मेरिट

दो सौ अंक पर बनाई जाएगी संविदा पर चयनित होने वाले संस्कृत शिक्षकों की मेरिट



प्रयागराज: प्रदेश में अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से प्रभावित हुई शिक्षण व्यवस्था जल्द ही पटरी पर आएगी। विद्यालयों ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। सहायक अध्यापक के लिए होने वाली भर्ती में कुल 200 अंक होंगे। इसमें 120 अंक शैक्षिक अर्हता पर आधारित होंगे, जबकि 80 अंक साक्षात्कार के लिए निर्धारित किए गए हैं।



ये शिक्षक मानदेय पर शैक्षिक सत्र 2021-22 एवं 2022-23 के लिए अस्थाई रूप से चयनित किए जाएंगे। उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक संस्कृत सीएल चौरसिया ने बताया कि शासन के आदेश पर पूर्व मध्यमा (कक्षा नौ से दस) और उत्तर मध्यमा (कक्षा 11 से 12) स्तर तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए चयन समिति गठित की गई है। चयन समिति में संबंधित अशासकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा संबंधित जनपद के जिलाधिकारी द्वारा नामित जनपदीय अधिकारी, मंडलीय उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं एवं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी द्वारा नामित दो विशेषज्ञ चयन समिति में सदस्य हैं। संबंधित जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक समिति में सदस्य सचिव मनोनीत किए गए हैं। जिन विद्यालयों में शिक्षकों का अस्थाई रूप से चयन किया जाएगा, वहां नियमित चयनित शिक्षक की तैनाती हो जाने पर मानदेय शिक्षकों का चयन खत्म हो जाएगा।


इधर, भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों ने संस्कृत विद्यालयों के प्रबंधतंत्र से रिक्त पदों की सूचना मंगाकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेज दी है। विद्यालय इसी के अनुरूप विज्ञापन जारी कर रहे हैं।



source http://www.primarykamaster.in/2021/08/blog-post_25.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP