Skip to main content

CTET & UPTET 2021 : जानें इन पात्रता परीक्षाओं के लिए कब आ सकता है नोटिफिकेशन?

CTET & UPTET 2021 : जानें इन पात्रता परीक्षाओं के लिए कब आ सकता है नोटिफिकेशन?


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित किए जाने वाले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) एवं उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित किए जाने वाले उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए अभ्यर्थी लंबे समय से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस संबंध में इन्हें अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। 


गौरतलब है कि CTET का आयोजन साल में दो बार किया जाता है और UPTET का आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इन पात्रता परीक्षाओं में हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं और अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं, लेकिन इनके लिए अभी तक नोटिफिकेशन भी नहीं जारी होने की वजह से अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। 




कब तक जारी हो सकता है CTET के लिए नोटिफिकेशन :

CTET 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि CBSE ने एक नोटिस जारी करके कहा है कि अगले CTET का आयोजन ऑनलाइन मोड में दिसंबर में किया जा सकता है। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।


 गौरतलब है कि CTET का आयोजन साल 2021 में एक बार हो चुका है और अब अभ्यर्थी दूसरे चक्र के CTET के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।


UPTET को लेकर क्या है अपडेट :
UPTET का आयोजन जल्द करवाने की अभ्यर्थी लंबे समय से मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि अभी तक UPTET 2020 के लिए अधिसूचना भी जारी नहीं हुई है। इस परीक्षा में पहले ही एक साल से अधिक का विलंब हो चुका है , इसलिए अभ्यर्थी इसका आयोजन जल्द से जल्द करवाए जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPTET का आयोजन अक्टूबर के आखिर तक किया जा सकता है और अगर ऐसा होता है, तो इसके लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहना चाहिए।


source http://www.primarykamaster.in/2021/09/ctet-uptet-2021.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP