Skip to main content

बीएसए और बीईओ का भी मूल्यांकन, 50 फीसदी अंक वाले पास

बीएसए और बीईओ का भी मूल्यांकन, 50 फीसदी अंक वाले पास

गोरखपुर। परिषदीय स्कूलों में अब बीएसए और बीईओ का भी मूल्यांकन किया जाएगा। इसके मुताबिक 50 फीसदी अंक वाले पास माने जाएंगे। शिक्षाधिकारियों का भी मूल्यांकन कराए जाने की नई व्यवस्था की गई है। कायाकल्प के साथ ही अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी उन्हें अंक मिलेंगे। 50 फीसदी से कम अंक पाने वाले अफसर फेल माने जाएंगे।
बीएसए का 18 और बीईओ का 16 बिंदुओं पर मूल्यांकन किया जाएगा। ऑपरेशन कायाकल्प का कार्य पूरा कराने पर 20 अंक दिए जाएंगे। इसी तरह से गुणवत्तापरक फर्नीचर उपलब्ध कराने पर पांच अंक निर्धारित होंगे। शिक्षकों को ऑनलाइन अवकाश स्वीकृति, निरीक्षण का लक्ष्य पूर्ति, दिव्यांग बच्चों के शिक्षण व कस्तूरबा विद्यालयों के रिक्त पद भरने पर पांच-पांच अंक प्रदान किए जाएंगे। माना जा रहा है कि शिक्षाधिकारियों के ट्रांसफर व प्रमोशन में अंकों को आधार बनाया जाएगा।

इस तरह होगा मूल्यांकन
शिक्षाधिकारियों को 80 फीसदी से अधिक अंक मिलने पर उत्कृष्ट श्रेणी में रखा जाएगा। 71 से 80 पर अति उत्तम, 61 से 70 पर उत्तम, 50 से 60 पर संतोषजनक व 50 फीसदी से कम अंक मिलने पर अनुत्तीर्ण या खराब माना जाएगा।
---------------------
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के लिए शासन स्तर से व्यवस्था बनाई गई है। इसी आधार पर गोपनीय आख्या तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। आगे जैसा निर्देश होगा उसे लागू कराया जाएगा।
आरके सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी






source http://www.primarykamaster.in/2021/09/50.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP