Skip to main content

पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड

पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड


लखनऊ : सभी राजकीय, अनुदानित व निजी क्षेत्र की पालीटेक्निक संस्थाओं के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 31 अगस्त से चार सितंबर तक होने वाले इम्तिहान के लिए प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में सुबह आठ से 10:30, मध्यान्ह 12 से 2:30 और शाम चार से 6:30 बजे तक चलेगी। प्रदेश में 133 केंद्रों पर 3.02 लाख अभ्यर्थी इम्तिहान देंगे। केवल लखनऊ में ही 23 केंद्र बनाए गए हैं।




संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उप्र के प्रभारी सचिव रामरतन ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित निर्देश और माक टेस्ट की सुविधा के साथ ही प्रवेश पत्र परिषद की वेबसाइट https://jeecup.nic.in/ पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी माक टेस्ट में कई बार शामिल हो सकते हैं। इसमें आने वाली परेशानियों के लिए अभ्यर्थी ई-मेल  jeecuphelp@gmail.com व हेल्पलाइन नंबर 7829207426 या 7829207346 पर संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को अपने आवंटित केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा। उन्हें अपने साथ फेस मास्क, प्रवेशपत्र व फोटोयुक्त आइडी मूलरूप से लानी होगी।



source http://www.primarykamaster.in/2021/08/blog-post_80.html

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP