Skip to main content

बैठक में शामिल न होना पड़ा भारी, 24 BEO का प्रयागराज BSA ने रोका वेतन

बैठक में शामिल न होना पड़ा भारी, 24 BEO का प्रयागराज BSA ने रोका वेतन


प्रयागराज :  बैठक में उपस्थित न होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो दर्जन खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। बैठक के लिए जो समय निर्धारित किया गया था, उस वक्त बीईओ ने उपस्थित होने पर असमर्थता जाहिर की थी। उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए बैठक का समय बदला गया, इसके बावजूद दो दर्जन बीईओ बैठक में शामिल नहीं हुए।




मुख्य विकास अधिकारी ने 28 अगस्त को विकास भवन सभागार में सुबह 11 बजे बेसिक में शिक्षा विभाग के तहत संचालित कार्यक्रमों/योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी। इसी क्रम में बीएसए ने एक दिन पूर्व 27 अगस्त को सुबह 10 बजे समस्त सूचनाओं सहित अपने कार्यालय में सभी जिला समन्वयकों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुला ली कुछ खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से अवगत कराया गया कि 27 को ही सुबह 11 बजे डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में भी बैठक बुलाई गई है। बीईओ की समस्या को ध्यान में रखते हुए बीएसए ने बैठक का समय शाम चार बजे निर्धारित किया।


शाम छह बजे तक बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, नगर शिक्षा अधिकारी शिव अवतार, खंड शिक्षा अधिकारी फूलपुर एवं सभी जिला समन्वयक ही उपस्थित हुए। बार-बार निर्देशों के बावजूद बिना सूचना के बाकी खंड शिक्षा अधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुए। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह स्थिति आपत्तिजनक है और उच्चाधिकारियों की ओर से दिए गए निर्देशों की अवहेलना है।


उन्होंने सभी अनुपस्थित खंड शिक्षा अधिकारियों के एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। बैठक में अनुपस्थिति को अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।



source http://www.primarykamaster.in/2021/08/24-beo-bsa.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP