Skip to main content

प्राथमिक विद्यालयों में कल से पढाई, कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश, जानिए अहम बातें

प्राथमिक विद्यालयों में कल से पढाई,  कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश, जानिए अहम बातें


■ संबंधित आदेश 👇



यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति काफी नियंत्रण में आने के बाद अब स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी क्रम में माध्यमिक तथा बेसिक के बाद अब एक सितंबर से प्राइमरी स्कूल व मदरसों में भी शिक्षण कार्य प्रारंभ होगा। लम्बे अंतराल के बाद प्राइमरी के बच्चे भी स्कूल जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।



उत्तर प्रदेश सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग से जारी कोरोना प्रोटोकॉल के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कल से प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों की कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। सरकारी के साथ ही सभी प्राइवेट स्कूलों में भी इसको लेकर काफी तैयारी है। प्रदेश में कल से कक्षा एक से पांच के बच्चों को स्कूल में शिक्षा दी जाएगी। कल से ही मदरसे में भी बच्चे पढऩे जाएंगे। इन सभी स्कूल को कोविड गाइडलाइन पर ही खोला जा रहा है। आज से ही सभी स्कूल खोलने को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद ने निगरानी के लिए टीम बनाई है।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में एक सितम्बर कक्षा एक से पांच तक के विद्यालय तथा मदरसे खुलेंगे। इसके दृष्टिगत सभी स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल से सम्बन्धित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। स्वच्छता और सैनिटाइजेशन का कार्य प्रत्येक दिन किया जाए। स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए। स्वच्छता, सैनीटाइजेशन का कार्य हर दिन हो। पठन-पाठन के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जाए। स्कूल खोलने के फैसले के साथ ही यह घोषणा भी की गई है स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी। अगर कोविड की स्थिति बिगड़ती है स्कूल फिर से बंद हो सकते हैं। इससे पहले सरकार ने 16 अगस्त से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, विश्वविद्यालय, कॉलेज और कोचिंग संस्थान खोलने का फैसला किया था।


■  इन गाइडलाइन का करना होगा पालन


● - मास्क और सामाजिक दूरी का करवाया जाएगा पालन।

● - स्कूलों में दो पालियों में होगी पढ़ाई

● - ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन। कक्षाओं का भी है विकल्प

● -सुबह 8 बजे से खुलेंगे स्कूल।


■  लागू होंगे सात नियम

● - चार-चार घंटे की दो शिफ्ट में होंगी कक्षांए।

● - एक शिफ्ट में क्लास में बैठ सकेंगे कक्ष की क्षमता के 50 प्रतिशत विद्यार्थी।

● - क्लासरूम में ही होगी असेंबली

● -इंटरवल में क्लास में ही करना होगा लंच।

● -ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में पढ़ाई होगी।

● - अभिभावकों की अनुमति के बाद ही बच्चों को स्कूल में प्रवेश मिलेगा।

● - स्कूल ना आने वाले बच्चे घर से कर सकेंगे ऑनलाइन क्लासेस।



source http://www.primarykamaster.in/2021/09/blog-post.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP