Skip to main content

B.Ed. Entrance Exam Result: आज घोषि‍त होगा संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का नतीजा, र‍िजल्‍ट के ल‍िए डायरेक्ट ल‍िंक देखें

B.Ed. Entrance Exam Result: आज घोषि‍त होगा संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का नतीजा, र‍िजल्‍ट के ल‍िए डायरेक्ट ल‍िंक देखें





 लखनऊ विश्वविद्यालय (लवि) 27 अगस्त की शाम को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। अभ्यर्थी अपना परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट  www.lkouniv.ac.in पर देख सकते हैं। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डा. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी अभ्यर्थी लवि की वेबसाइट पर लॉगिन करके (जहां से अभ्यर्थियों ने अपना आनलाइन आवेदन पत्र भरा था) अपना प्राप्तांक, स्टेट रैंक व श्रेणी रैंक प्राप्त कर सकेंगे। इस बार प्रवेश परीक्षा में 5,91,305 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।



काउंसिलिंग की प्रक्रिया सितंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। काउंसिलिंग आनलाइन होगी। इसके लिए सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को पोर्टल बना कर उन्हें लॉगिन आइडी व पासवर्ड दे दिया गया है। इस पोर्टल पर विश्वविद्यालयों को अपने से सम्बद्ध बीएड कालेजों का नाम, सीटें और फीस का ब्योरा अपलोड करना होगा। इससे अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के समय संबंधित कालेजों के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने निर्देश जारी किए हैं। लखनऊ सहित प्रदेशभर में करीब ढाई हजार बीएड कालेज संचालित हैं। इनमें अभी तक करीब सवा दो लाख सीटें हैं। दाखिले के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा हो चुकी है। अब आंसर शीट की जांच शुरू हो गई है। राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि 27 अगस्त को नतीजे जारी किए जाएंगे। अभी तक काउंसिलिंग सितंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। सभी विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष के नतीजे आने के बाद काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।




विवि में बनेगा हेल्पलाइन सेंटरः बीएड कालेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग आनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से उसे दूर किया जाएगा वहीं, दूसरे विश्वविद्यालयों से भी हेल्पलाइन सेंटर खोलने के लिए अनुरोध करेंगे।



source http://www.primarykamaster.in/2021/08/bed-entrance-exam-result.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP