Skip to main content

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को



उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की एबीएड एवं बीएड (विशिष्ट शिक्षा) की प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को सुबह दस से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। यह प्रवेश परीक्षा प्रदेश के दस 10 शहरों आगरा, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में होगी।



बीएड  एवं  बीएड  (विशिष्ट शिक्षा) प्रवेश परीक्षा-2021 के संयोजक प्रोफेसर पीके पांडेय के अनुसार प्रवेश परीक्षा में 8142 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन कराते हुए आयोजित की जाएगी। कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रवेश परीक्षा समिति एवं कोर कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक भी की। प्रवेश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन से परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कराने के लिए आग्रह किया गया है। 


प्रयागराज में 1600  से अधिक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज में चार परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर एवं गंगा परिसर के अतिरिक्त राजकीय इंटर कॉलेज एवं भारत स्काउट एंड गाइड कॉलेज में बनाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डीपी सिंह के अनुसार प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।



source http://www.primarykamaster.in/2021/08/28.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP