Skip to main content

UP Board : जिन बच्चों की 10वीं-12वीं की मार्कशीट पर अंक नहीं, उन्हें भी अगली कक्षा में प्रवेश

UP Board : जिन बच्चों की 10वीं-12वीं की मार्कशीट पर अंक नहीं, उन्हें भी अगली कक्षा में प्रवेश



यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर 2021 के अंकपत्र पर जिन छात्र छात्राओं के नंबर नहीं हैं और प्रमोट हैं, उन्हें भी अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने 17 अगस्त को उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक के साथ सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।



कोरोना के कारण 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी थी और सभी बच्चे प्रमोट कर दिए गए। 31 जुलाई को घोषित हाईस्कूल और इंटर के परीक्षाफल में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र प्रमोट हुए जिनके अंकपत्र पर अंक नहीं थे। शासन का कहना है कि कोविड के कारण छात्रहित, जनहित व सत्र नियमित करने के उद्देश्य से 2021 के परीक्षाफल में हाईस्कूल व इंटर में अंकरहित प्रोन्नत/उत्तीर्ण छात्रों को 11वीं और स्नातक कक्षा में नियमानुसार प्रवेश दिया जाएगा। जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो।


source http://www.primarykamaster.in/2021/08/up-board-10-12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP