Skip to main content

नवोदय विद्यालय की तर्ज पर चलेंगे अटल आवासीय विद्यालय

नवोदय विद्यालय की तर्ज पर चलेंगे अटल आवासीय विद्यालय


लखनऊ। प्रदेश में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर अटल आवासीय विद्यालयों का संचालन होगा। इनमें पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बालक व बालिकाओं और अनाथ बच्चों सहित कुल एक हजार बच्चों को कक्षा 6 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। प्रत्येक विद्यालय का संचालन 100 करोड़ रुपये के कार्पस फंड से मिले ब्याज से किया जाएगा।



विद्यालय का परिसर 12 से 15 एकड़ में होगा। मुख्य सचिव आरके तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों के बालक एवं बालिकाओं को शिक्षा देने के मकसद से निर्माणाधीन 18 अटल आवासीय विद्यालयों के संचालन के संबंध में कार्ययोजना प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया।



 विद्यालयों के प्रभावी संचालन के लिए राज्य स्तरीय समिति, विद्यालय संचालन समितियां, वित्तीय समितियां तथा अध्यापकों एवं अन्य स्टाफ के चयन के लिए समितियां गठित करने को कहा गया है। विद्यालयों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए विशेषज्ञ के माध्यम पाठ्यक्रम तैयार कराने के निर्देश दिए गए। 


बैठक में बताया गया कि अटल आवासीय विद्यालयों में छात्रों को स्थानीय आवश्यकता के ध्यान में रखते हुए कौशल विकास से संबंधित पाठ्यक्रम भी पढ़ाए जाएंगे। बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चंद्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।



source http://www.primarykamaster.in/2021/10/blog-post_72.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP