Skip to main content

यूपी बोर्ड : दूसरी बार बढ़ानी पड़ी फॉर्म भरने की तारीख

यूपी बोर्ड : दूसरी बार बढ़ानी पड़ी फॉर्म भरने की तारीख


प्रयागराज : यूपी बोर्ड को 2022 की 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि दूसरी बार बढ़ानी पड़ गई। इससे पहले 23 सितंबर को अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 अक्तूबर की गई थी, लेकिन इस तिथि तक मिले ऑनलाइन आवेदन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की संख्या पिछले साले से लगभग पांच लाख कम थी। इसके चलते 8 नवंबर तक तिथि बढ़ाई गई है।



9 से 14 नवंबर तक छात्र-छात्राओं के विवरण जांचकर उसे अपडेट करने का अवसर प्रधानाचार्यों को मिलेगा। इस दौरान किसी नवीन छात्र का विवरण अपलोड नहीं किया जाएगा। उसके बाद प्रधानाचार्य पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली व कोषपत्र संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को 18 नवंबर तक भेजेंगे। तमाम स्कूलों के प्रधानाचार्य अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे।


 शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने भी यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल को पत्र लिखकर कक्षा 9 व 11 के अग्रिम पंजीकरण की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था। 19 अक्तूबर तक हाईस्कूल के लिए 27.70 लाख छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था जिनमें लगभग 14 हजार प्राइवेट छात्र थे। वहीं इंटर में 23.42 लाख विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था जिनमें 1.14 लाख प्राइवेट छात्र थे। कक्षा 9 में 31.14 लाख और 11 में 26.04 लाख बच्चों का अग्रिम पंजीकरण हुआ था। पिछले साल 12वीं के 29,94,312 और 10वीं के 26,09,501 कुल 56,03,813 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।


source http://www.primarykamaster.in/2021/10/blog-post_87.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP