राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों का मांगा ब्योरा
प्रयागराज : प्रदेश के 2294 राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को शुक्रवार को पत्र भेजकर महिला व पुरुष संवर्ग में अलग-अलग रिक्त पदों की सूचना 26 अक्तूबर की शाम 4 बजे तक भेजने के निर्देश दिए हैं।
प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों की रिक्ति अलग-अलग मांगी गई है। जिन स्कूलों में रिक्त पदों पर नवीन नियुक्ति हुई हो और अभी तक नियुक्त अभ्यर्थी ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया या फिर जिन रिक्त पदों पर स्थानान्तरण हुआ है और संबंधित प्रवक्ता व सहायक अध्यापक ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया हो, ऐसे पदों को रिक्त की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा।
source http://www.primarykamaster.in/2021/10/blog-post_79.html

Comments
Post a Comment