Skip to main content

नई पेंशन योजना व निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन, प्रदेश भर में शिक्षकों और कर्मचारियों ने निकाली पदयात्रा

नई पेंशन योजना व निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन, प्रदेश भर में शिक्षकों और कर्मचारियों ने निकाली पदयात्रा


लखनऊ। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के आह्वान पर नई पेंशन योजना और निजीकरण के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश भर में कर्मचारियों, शिक्षकों व अधिकारियों ने हुंकार भरी कर्मचारियों ने प्रदेश भर में पदयात्रा निकालकर अपनी ताकत का एहसास कराया। लखनऊ में कर्मचारियों ने पदयात्रा निकालने को कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। इससे नाराज कर्मचारी सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। बाद में पुलिस ने ज्ञापन लेकर प्रदर्शन खत्म कराया। कर्मचारियों ने अब 21 नवंबर की राजधानी में पेंशन शंखनाद रैली करने का एलान किया है।




राजधानी में प्रस्तावित पदयात्रा के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारी शुक्रवार दोपहर बाद से ही शहीद स्मारक स्थल पर जुटने लगे थे।


करीब तीन बजे शहीद स्मारक से कर्मचारियों के जत्थे ने डीएम आवास के सामने स्थित कर्मचारी नेता स्व. बीएन सिंह की प्रतिमा के लिए कूच किया लेकिन गांधी भवन के सामने पुलिस ने रोक लिया। इस पर कर्मचारी सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने एसीपी चौक आईपी सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।


अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु ने सरकार को आगाह किया की पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय नहीं लिया गया तो उसे चुनाव में परिणाम भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन में चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के प्रधान महासचिव अशोक कुमार, पीडब्ल्यूडी के भारत सिंह यादव, लुआक्टा के अध्यक्ष मनोज पांडे, चतुर्थ कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे समेत कई संगठनों के कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए।



source http://www.primarykamaster.in/2021/10/blog-post_97.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP