Skip to main content

जू. हाईस्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा - 2021: अभ्यर्थी को दर्शा दिया था अनुपस्थित, अब उत्तीर्ण, संशोधित परिणाम ने खोले शिक्षक बनने के दरवाजे

जू. हाईस्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा - 2021: अभ्यर्थी को दर्शा दिया था अनुपस्थित, अब उत्तीर्ण

● संशोधित परिणाम ने खोले शिक्षक बनने के दरवाजे

● उपस्थिति - अनुपस्थिति में भी किया गया था खेल

अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा 2021 के संशोधित परिणाम ने इसमें हुई अंधेरगर्दी को बेपर्दा कर दिया है। सहायक अध्यापक के 1504 और प्रधानाध्यापक के 390 पढ़ें पर भर्ती के लिए कराई इस परीक्षा में 132 अभ्यर्थियों को कम अंक दिया जाना तो फिल्म के ट्रेलर भर जैसा था, इसके आगे की कहानी तो मंगलवार को संशोधित परिणाम घोषित किए जाने के बाद सामने आई है। पहले (15 नवंबर 2021) घोषित किए गए परिणाम में सहायक अध्यापक पद पर एक ऐसे अभ्यर्थी को अनुपस्थित दर्शा दिया गया था, जो न सिर्फ परीक्षा में शामिल हुआ था, बल्कि उत्तीर्ण भी था।




संशोधित परिणाम में उसकी ओएमआर शीट मूल्यांकित किए जाने पर अब उत्तीर्ण घोषित हुआ है। इससे वह अब शिक्षक बनने की रेस में शामिल हो गया है उपस्थित और अनुपस्थित दर्शाने के खेल की कहानी इससे भी आगे है।

17 अक्टूबर, 2021 को कराई गई इस परीक्षा का परिणाम 15 नवंबर को घोषित किया गया था। तब 571 अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन देकर शासन से शिकायत की थी, उन्हें कम अंक दिया गया है। साक्ष्य के तौर ओएमआर शीट की प्रति भी संलग्न की थी। शासन ने जांच कराई तो पाया कि 132 अभ्यर्थियों को कम अंक दिए गए हैं।

यह गड़बड़ी सामने आने के बाद शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने पूर्व घोषित परिणाम का पुनर्मूल्यांकन कराया। बुधवार को संशोधित परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। सचिव ने पूर्व और संशोधित परिणाम का तुलनात्मक विवरण जारी किया तो कई और चौंकाने वाली गड़बड़ियां सामने आई हैं। सहायक अध्यापक पद की परीक्षा में पूर्व घोषित परिणाम के मुताबिक 64,421 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। अब संशोधित परिणाम में यह संख्या एक घटकर 64,420 हो गई है। यानी कि पहले अनुपस्थित दर्शाए गए अभ्यर्थी को उपस्थित माना गया है। इसी तरह प्रधानाध्यापक पद पर पूर्व घोषित परिणाम में 4,631 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। अब संशोधित परिणाम में 4,628 अनुपस्थित हो गए हैं।

"सहायक अध्यापक पद के लिए जिस एक परीक्षार्थी को पहले अनुपस्थित दर्शाया गया था, वह उपस्थिति शीट से मिलान करने पर उपस्थित था। पूर्व में यह मिलान नहीं किए जाने से गड़बड़ी हुई थी। जारी किए संशोधित परिणाम में वह अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित हुआ है।"

अनिल भूषण चतुर्वेदी, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश


source http://www.primarykamaster.in/2022/09/2021.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP