Skip to main content

अब पांच दिसंबर से शुरू होगा पालीटेक्निक का नया सत्र, 30 नवंबर की तकनीकी शिक्षा परिषद ने दाखिले की अंतिम तिथि

अब पांच दिसंबर से शुरू होगा पालीटेक्निक का नया सत्र, 30 नवंबर की तकनीकी शिक्षा परिषद ने दाखिले की अंतिम तिथि





पालीटेक्निक पर एक नजर

सरकारी संस्थान - 150

सहायता प्राप्त संस्थान - 19

निजी संस्थान 1127

• डिप्लोमा ट्रेड 58

• कुल विद्यार्थी तीन लाख

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की और से पालीटेक्निक में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग के पहले चरण का शनिवार को समापन हो गया। काउंसिलिंग में देरी का असर तकनीकी शिक्षा पर न पड़े, इसके लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने 30 नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया समाप्त करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पांच दिसंबर से नया सत्र शुरू होगा। पहली बार सभी ट्रेडों की आनलाइन परीक्षा कराई गई और 18 जुलाई को परिणाम भी घोषित कर दिया गया था। बावजूद इसके काउंसिलिंग सात सितंबर से शुरू हो सकी।

काउंसिलिंग के आधार पर राजधानी समेत प्रदेश के सभी सरकारी व सहायता प्राप्त के साथ ही निजी संस्थानों में प्रवेश होता है। कम रैंक वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर संस्थान आवंटन का मौका मिलता है।

काउंसिलिंग के आधार पर प्रदेश के 1,127 निजी, 154 सरकारी, 19 सहायता प्राप्त और पांच विभागों से संचालित होने वाले संस्थानों में प्रवेश होता है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की और से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है तो प्राविधिक शिक्षा परिषद पढ़ाई को लेकर मंथन में जुटा है।

एक नवंबर से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी के बीच अब नए सत्र में एक महीने की बढ़ोतरी करके अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने अधिकारियों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। हर साल प्रवेश के छह महीने बाद जनवरी में। सेमेस्टर परीक्षाएं होती हैं। इस बार दिसंबर में नया सत्र शुरू होगा तो परीक्षाएं भी टलेंगी।


source http://www.primarykamaster.in/2022/09/30_11.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP