Skip to main content

सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा की उत्तरकुंजी हुई जारी, प्रश्नों पर दस सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा की उत्तरकुंजी हुई जारी, प्रश्नों पर दस सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति


 
● वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं आंसर-की

● प्रश्नों पर दस सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति







प्रयागराज : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी 2022 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet. samarth. ac. in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने प्रश्नपत्र व रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स भी जारी किए हैं।

आंसर-की देखकर छात्र-छात्राएं अपने उत्तरों का मिलान कर पाएंगे और उन्हें अपने स्कोर का अंदाजा लग जाएगा। अगर किसी छात्र को आंसर-की के किसी प्रश्न पर कोई आपत्ति है तो वह 10 सितंबर (रात 11.50 बजे तक) तक उस पर अपत्ति दर्ज करवा सकता है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए सीयूईटी 2022 15 जुलाई से 30 अगस्त तक देशभर में हुआ था। नतीजे 13-14 सितंबर को जारी होने की संभावना है।

सीयूईटी-यूजी के नतीजे 15 तक घोषित होंगे

यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा सीयूईटी के स्नातक के परिणाम 15 सितंबर तक घोषित किए जाएंगे। इसमें शामिल सभी विश्वविद्यालय सीयूईटी-यूजी के परिणाम के आधार पर स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने वेब पोर्टल को तैयार रखें। बता दें परीक्षा पहली बार जुलाई में हुई और 30 अगस्त को खत्म हुई थी।


source http://www.primarykamaster.in/2022/09/blog-post_66.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP