Skip to main content

NEET, JEE, CUET को मर्ज करने पर अभी कोई निर्णय नहीं: UGC चेयरमैन जगदीश कुमार

NEET, JEE, CUET को मर्ज करने पर अभी कोई निर्णय नहीं: UGC चेयरमैन जगदीश कुमार



NEET, JEE, CUET 2023: UGC चेयरमैन जगदीश कुमार ने स्वीकार किया कि सरकार के पास परीक्षाओं को मर्ज करने का विचार आया है, लेकिन इस पर अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है कि क्या यह एक व्यावहारिक कदम होगा. उन्‍होंने कहा कि छात्रों को अभी चिंतित होने की जरूरत नहीं है.


यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने जानकारी दी है कि नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) इंजीनियरिंग एंट्रेंस, ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) और कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) को एक साथ मर्ज करने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. उन्‍होंने यह भी कहा कि छात्रों पर कुछ भी थोपा नहीं जाएगा. 


उन्‍होंने स्वीकार किया कि सरकार के पास परीक्षाओं को मर्ज करने का विचार आया है, लेकिन इस पर अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है कि क्या यह एक व्यावहारिक कदम होगा. एजेंसी के अनुसार, उन्‍होंने मंगलवार को राजस्थान के कोटा में शहर के एक प्राइवेट कोचिंग संस्थान के स्‍टूडेंट्स के साथ एक सेशन के दौरान सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की.


उन्‍होंने कहा, 'सीयूईटी, जेईई और नीट के विलय पर अभी केवल विचार है, लेकिन सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है, इसलिए छात्रों को इसके बारे में चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है. आज की तारीख में विलय का कोई प्रस्ताव नहीं है और अगले साल भी कोई विलय नहीं होगा. हम बिना किसी पूर्व सूचना के कुछ भी नहीं करेंगे. किसी ठोस निर्णय पर पहुंचने में अभी समय लगेगा. हम उन छात्रों पर कोई संयुक्त परीक्षा नहीं थोपेंगे जो अभी 12वीं और 11वीं कक्षा में हैं, यानी जो अगले दो वर्षों में प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे.'



source http://www.primarykamaster.in/2022/09/neet-jee-cuet-ugc.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP