Skip to main content

CBSE 12th Compartment Result 2022 Direct Link: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट results.cbse.nic.in पर जारी

CBSE 12th Compartment Result 2022 Direct Link: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट results.cbse.nic.in पर जारी







CBSE 12th Compartment Result 2022: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे cbse.gov.in, results.cbse.nic.in व results.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं।  

CBSE 12th Compartment Result 2022: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे cbse.gov.in, results.cbse.nic.in व results.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा में पास हुए छात्रों को कंबाइन मार्कशीट कम पासिंग सर्टिफिकेट  उपलब्ध करवाया जा रहा है। छात्र डिजिलॉकर से अपने ये सर्टिफिकेट माइग्रेशन सर्टिफिकेट के साथ डाउनलोड कर सकते हैं। 9 सितंबर से मार्क्स की रीचेकिंग करा सकेंगे। चेक हुई आंसरशीट की कॉपी भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस साल सीबीएसई बोर्ड ने दो टर्म में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था। टर्म-2 की परीक्षाओं के बाद फाइनल रिजल्ट जुलाई 2022 में घोषित किया जा चुका है। इस बार कक्षा 12 में कुल 92.71 फीसदी छात्र और कक्षा 10 में 94.40% छात्र सफल हुए हैं।

कक्षा 10 की कम्पार्टमेंट परीक्षाएं 23 अगस्त 2022 से 29 अगस्त 2022 तक आयोजित की गई थीं। वहीं कक्षा 12 की मुख्य परीक्षाओं में जो छात्र सफल नहीं हो पाए थे उनके लिए  23 अगस्त से परीक्षाएं  आयोजित की गई थीं।

CBSE 12th छात्र ऐसे चेक करें कम्पार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट 2022 :

- सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट rsults.cbse.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे  लिंक Class 12 Compartment Exam Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगइन डिटेल्स भरें और सब्मिट करें।
- अब रिजल्ट आपके सामने होगा जिसे प्रिंटआउट कराकर रख सकते हैं। 

ऐसे भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

मोबाइल ऐप उमंग के माध्यम से
यदि वेबसाइट काम नहीं कर रही तो छात्र मोबाइल ऐप उमंग के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट के लिए छात्रों को अपनी वैलिड ईमेल आईडी से लॉगिन करना होगा।

डिजिलॉकर के माध्यम से
सीबीएसई ने छात्रों की सहूलियत के लिए डिजिलॉकर की सुविधा भी दी है जिसकी मदद से छात्र अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। रिजल्ट के लिए छात्रों को अपने क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2022/09/cbse-12th-compartment-result-2022.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP