Skip to main content

बीएड : 2.40 लाख सीटें आज से होंगी लॉक, चार चरणों में होगी काउंसलिंग, आज से पहला

बीएड : 2.40 लाख सीटें आज से होंगी लॉक, चार चरणों में होगी काउंसलिंग, आज से पहला

काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को एक से ज्यादा कॉलेज चुनने का सुझाव ताकि सीट की न रहे परेशानी



बरेली। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक प्रदेश के 2450 कॉलेजों की 2.40 लाख सीट के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सीट आवंटित न होने पर कॉलेजों को उनसे लिया गया अग्रिम शुल्क वापस करना होगा।



बीएड की काउंसिलिंग 31 अक्तूबर तक चलेगी। इस बीच दस अक्तूबर से सत्र प्रारंभ हो जाएगा। कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि पूल काउंसलिंग सात नवंबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक चलेगी। डायरेक्ट काउंसलिंग की तिथि 21 नवंबर से 25 नवंबर तक रखी गई है। 


शुक्रवार से कांउसलिंग शुरू करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। इसके तहत पहली काउंसलिंग में सीट आवंटित न होने पर कॉलेजों को शुल्क वापस करना होगा।


अभ्यर्थियों को अभिलेखों की ऑनलाइन अपलोडिंग के समय बैंक खाता संख्या, नाम, पासबुक के पहले पेज की फोटो कॉपी या कैंसल चेक की कॉपी अपलोड करनी होगी। उन्हें मूल अंकतालिका अपलोड करने, लॉगिन और पासवर्ड भूलने की स्थिति में उसे कहीं सुरक्षित नोट करने या दोबारा जेनरेट करने का सुझाव दिया गया है।


चार चरणों में होगी काउंसलिंग, आज से पहला

कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में 75 हजार रैंक तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे। सात अक्तूबर तक पंजीकरण होगा, आठ अक्तूबर तक कॉलेज का चयन कर सकेंगे। नौ को सीट अलॉट होगी। दूसरे चरण में नौ से 13 अक्तूबर तक पंजीकरण, 14 अक्तूबर तक कॉलेज का चयन और 15 अक्तूबर को सीट मिलेगी। इसमें 75001 से दो लाख रैंक तक के अभ्यर्थी भाग लेंगे। तीसरे में 200001 से 3.5 लाख रैंक तक के अभ्यर्थी का पंजीकरण 15 से 19 अक्तूबर तक होंगे। 20 अक्तूबर तक कॉलेज का चयन और 21 अक्तूबर को सीट अलॉट होगी। चौथे में रैंक से लेकर सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल होंगे। 21 से 26 अक्तूबर तक पंजीकरण, 27 अक्तूबर तक कॉलेज का चयन और 28 अक्तूबर को सीट अलॉट होगी। एक से ज्यादा कॉलेजों का चयन करना बेहतर :


काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को कॉलेज के चयन का विकल्प मौजूद रहेगा। इसलिए वे एक के बजाय कई कॉलेजों का चयन करें ताकि प्रवेश में आगे कोई दिक्कत न रहे। किसी एक कॉलेज की सीटें फुल होने के बाद दूसरा विकल्प मौजूद रहेगा।


source http://www.primarykamaster.in/2022/09/240.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP