Skip to main content

एक गलती से हजारों के हाथ से फिसली नौकरी, निर्देश पढ़े बगैर ओएमआर शीट गलत भरने से मिली निराशा

एक गलती से हजारों के हाथ से फिसली नौकरी,  निर्देश पढ़े बगैर ओएमआर शीट गलत भरने से मिली निराशा


प्रयागराज : एडेड जूनियर भर्ती में ओएमआर शीट गलत भरने के कारण तकरीबन ढाई हजार अभ्यर्थी पास होने के लिए आवश्यक नंबर से अधिक पाने के बावजूद फेल हो गए। 15 नवंबर 2021 को पहली बार जारी इस भर्ती के परिणाम में पास तकरीबन ढाई हजार अभ्यर्थी ऐसे थे जिन्होंने उत्तर पत्रक (ओएमआर शीट) में निर्धारित गोले के स्थान पर गलत गोले में विषय या सीरीज भर दिया था।



 उदाहरण के तौर पर हिन्दी विषय के प्रश्नों का उत्तर लिखा, लेकिन विषय में गोले की जगह संस्कृत भर दिया। पुर्नमूल्यांकन के दौरान गड़बड़ी पकड़ में आई तो छह सितंबर को घोषित संशोधित परिणाम में इन सभी को फेल कर दिया गया।


शिक्षक भर्ती में चयनित सवा सौ अभ्यर्थी हो गए थे बाहर सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2016 भर्ती में सामाजिक विज्ञान विषय से तकरीबन 125 चयनित अभ्यर्थी ओएमआर शीट पर गलत गोला भरने के कारण बाहर हो गए थे। इन अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट की दोबारा से जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिकाएं की, लेकिन अंतत राहत नहीं मिली। इनमें से लगभग 80 का चयन राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) भर्ती 2018 में हो गया था।


ओएमआर शीट से होने वाली परीक्षा में स्पष्ट निर्देश हैं कि उत्तर पत्रक के गोले सावधानीपूर्वक भरें। गलत विषय, सीरीज आदि भरने के कारण कंप्यूटर ऐसी ओएमआर शीट का मूल्यांकन नहीं करता। - अनिल भूषण चतुर्वेदी, सचिव


टीईटी 2021 में छह हजार हो गए थे असफल

गलत गोला भरने के कारण ही आठ अप्रैल को घोषित यूपी-टीईटी 2021 के परिणाम में पास होने के बावजूद तकरीबन छह हजार अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट का मूल्यांकन ही नहीं हुआ था।


source http://www.primarykamaster.in/2022/09/blog-post_11.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP