Skip to main content

403 विद्यालयों को यूपी बोर्ड से मिली मान्यता, तीन वर्ष बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी की गई सूची Manyata UP Board

403 विद्यालयों को यूपी बोर्ड से मिली मान्यतातीन वर्ष बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी की गई सूची



प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 403 नए विद्यालयों को मान्यता प्रदान की गई है। कई विद्यालयों को सीधे हाईस्कूल (6-10 तक) तो कई को इंटर तक की मान्यता प्रदान दी गई है। मान्यता प्राप्त करने वालों में सबसे अधिक प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में कुल 135 नए विद्यालय शामिल हैं।


विशेष सचिव शासन ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक और सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजे पत्र में लिखा है कि इन विद्यालयों को मान्यता प्रदान किए जाने के बारे में निर्धारित मानक / शर्तों में यदि कोई कमी पायी जाती है तो संस्तुतिकर्ता अधिकारी उत्तरदायी होंगे।



साथ ही उपरोक्त विद्यालयों को मान्यता विशेष अपील संख्या संख्या 25/2006 मंजू अवस्थी व अन्य बनाम यूपी राज्य व अन्य उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 06 नवंबर 2012 के विरुद्ध उच्च न्यायालय में योजित क्लेरीफिकेशन अप्लीकेशन में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन होंगे। वित्तविहीन विद्यालयों को मान्यता प्रदान किए जाने के बारे में अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का कष्ट करें। सूबे में कुल 403 विद्यालयों को मान्यता प्रदान की गई है। इसमें क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज में 135, मेरठ में 85, वाराणसी में 105, बरेली में 19, गोरखपुर में 19 नए विद्यालयों को वित्त विहीन मान्यता प्रदान की गई है।


यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि लगभग तीन वर्ष बाद नए विद्यालयों की मान्यता सूची जारी की गई है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/09/403-manyata-up-board.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP