Skip to main content

UGC ने शिक्षक दिवस पर पांच फेलोशिप एवं अनुदान योजनाऐं शुरू की। research fellowship and grants

UGC ने शिक्षक दिवस पर पांच फेलोशिप एवं अनुदान योजनाऐं शुरू की। 


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को पांच फेलोशिप एवं अनुदान योजनाओं की शुरुआत की, जिसमें एकल बालिका संतान के लिए ‘सावित्री ज्योतिराव फुले फेलोशिप’सहित कार्यरत शिक्षकों एवं सेवानिवृत शिक्षकों के लिए योजनाएं शामिल हैं। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा, देश में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए कई शोध अनुदान एवं फेलोशिप पहले से दिये जा रहे थे।



कुमार ने बताया कि आयोग ने ई-समाधान पोर्टल की भी शुरुआत की है । ऐसा इसलिये किया गया क्योंकि छात्रों, कर्मचारियों, आम लोगों सहित विभिन्न पक्षकारों की अनेक शिकायतें रही हैं, उनकी चुनौतियां भी रही हैं।


यूजीसी ने शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिये पांच फेलोशिप, और अनुदान योजनाएं पेश की


नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को पांच फेलोशिप एवं अनुदान योजनाओं की शुरूआत की जिसमें एकल बालिका संतान के लिए ‘सावित्री ज्योतिराव फुले फेलोशिप’ सहित कार्यरत शिक्षकों एवं सेवानिवृत शिक्षकों के लिए योजनाएं शामिल हैं।


यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि देश में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए कई शोध अनुदान एवं फेलोशिप पहले से दिये जा रहे थे । कुछ समय पूर्व इन फेलोशिप की समीक्षा करने के लिये एक समिति गठित की गई थी ताकि सुस्पष्ट योजना पेश की जा सके।


उन्होंने कहा, ‘‘इसके परिणामस्वरूप हम आज पांच फेलोशिप एवं अनुदान योजना पेश कर रहे हैं जिसका सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को फायदा मिलेगा।’’


यूजीसी द्वारा शुरू की गई पांच फेलोशिप योजनाओं में एकल बालिका संतान के लिए ‘सावित्री बाई ज्योतिराव फुले फेलोशिप‘, ‘डॉ. राधाकृष्णन यूजीसी पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप’, ‘सेवानिवृत्त शिक्षक फेलोशिप’, ‘सेवारत शिक्षक अनुसंधान अनुदान’ तथा भर्ती किये गये नये शिक्षकों के लिए ‘डॉक्टर डी एस कोठारी अनुसंधान’ अनुदान शामिल हैं।


‘सेवानिवृत शिक्षक फेलोशिप’ सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को शोध के अवसर प्रदान करने के लिए शुरू की जा रही है। इसके तहत 100 सीट हैं और फेलोशिप के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 50 हजार रुपये तथा सालाना 50,000 रुपये आकस्मिक निधि के रूप में दिये जाएंगे।


‘सेवारत शिक्षक अनुसंधान अनुदान’ में नियमित नियुक्त शिक्षकों को शोध के मौके दिये जाएंगे। इसमें 200 चयनित उम्मीदवारों को दो वषर् के लिए 10-10 लाख रुपये दिये जाएंगे।


नवनियुक्त शिक्षकों से जुड़े ‘डॉ. डी एस कोठारी शोध अनुदान’ नियमित रूप से नियुक्त शिक्षकों के लिए है। इसके तहत 132 चयनित उम्मीदवारों को दो वर्ष के लिए 10-10 लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया जाएगा।


‘डॉ. राधाकृष्णन यूजीसी पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप’ के तहत भारतीय विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में भाषाओं समेत विज्ञान, अभियांत्रिकी, प्रौद्योगिकी, मानविकी और समाज विज्ञान में उच्च अध्ययन एवं शोध के लिए एक मौका प्रदान किया जाएगा। इसमें 900 सीट हैं, जिनमें से 30 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चयनित उम्मीदवारों को 50,000 रुपये प्रतिमाह फेलोशिप तथा 50000 रुपये वार्षिक आकस्मिक राशि दी जाएगी।


यूजीसी के अध्यक्ष ने कहा कि इन फेलोशिप और अनुदान योजना का लाभ उठाने के लिये ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है । इन आवेदनों की जांच विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ करेंगे और उनके मूल्यांकन के आधार फेलोशिप या अनुदान प्रदान किया जायेगा ।


कुमार ने बताया कि आयोग ने ई-समाधान पोर्टल की भी शुरूआत की है । ऐसा इसलिये किया गया क्योंकि छात्रों, कर्मचारियों, आम लोगों सहित विभिन्न पक्षकारों की अनेक शिकायतें रहीं हैं, उनकी चुनौतियां भी रहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में 24 घंटे काम करने वाला पोर्टल शुरू किया गया है।




source http://www.primarykamaster.in/2022/09/ugc-research-fellowship-and-grants.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP