Skip to main content

सभी छात्रों के पास हों अपने सपने : पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों से मुलाकात में जताई उम्मीद, पांच प्रण पर स्कूलों में चर्चा की बात कही

सभी छात्रों के पास हों अपने सपने : पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों से मुलाकात में जताई उम्मीद,  पांच प्रण पर स्कूलों में चर्चा की बात कही



 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरे देश में ऐसा कोई छात्र नहीं होना चाहिए जिसके पास 2047 का सपना न हो। लालकिले की प्राचीर से ‘पंच प्रण’ की घोषणा को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि इन पर स्कूलों में नियमित रूप से चर्चा होनी चाहिए ताकि छात्रों के लिए उनकी भावना स्पष्ट हो।



राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ मुलाकात में मोदी ने कहा कि एक शिक्षक की भूमिका ही एक व्यक्ति को रोशनी दिखाने की होती है, वो सपने बोता है। हमें न केवल छात्रों को शिक्षित करना है बल्कि उनके जीवन को बदलना है।


लालकिले से प्रधानमंत्री ने पांच प्रण का आह्वान किया था। इनमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने, अपनी विरासत पर गर्व करने, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति पाने, एकता पर जोर और नागरिकों के कर्तव्य पालन की बात कही थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन प्रस्तावों को राष्ट्र की प्रगति के लिए एक मार्ग के रूप में सराहा जा रहा है और हमें इसे बच्चों और छात्रों तक पहुंचाने का एक तरीका खोजने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दांडी यात्रा और भारत छोड़ो के बीच के वर्षों के दौरान देश में व्याप्त भावना को फिर से बनाने की जरूरत है।


मोदी ने कहा कि युवा दिमाग को आकार देने के लिए हम शिक्षकों के आभारी हैं। हमारे शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाई है। ये हमारा सौभाग्य है कि हमारे वर्तमान राष्ट्रपति भी शिक्षक हैं। उनका जीवन का प्रारंभिक काल शिक्षक के रूप में बीता है।


 मोदी ने कहा कि देश आज नए सपने, नए संकल्प लेकर एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है कि आज जो पीढ़ी है, जो विद्यार्थी अवस्था में हैं, 2047 में हिंदुस्तान कैसा बनेगा ये उन्हीं पर निर्भर होने वाला है। उनका जीवन आप शिक्षकों के हाथ में है। 2047 में देश गढ़ने का काम आज जो वर्तमान में शिक्षक हैं, आने वाले 10-20 साल तक जो सेवाएं देने वाले हैं, उनके हाथ में है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाने में हमारे शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। 


।प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है कि शिक्षक का काम सिर्फ क्लास लेना या स्कूल की नौकरी करना ही हो। उनका काम मार्गदर्शन करना भी है।




250 वर्ष राज करने वाले पीछे रह गए

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान अर्थव्यवस्था की भी बात की। पीएम ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों से संवाद के दौरान कहा कि दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत ब्रिटेन से आगे निकल गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस स्थान को हासिल करना विशेष है क्योंकि हमने उन लोगों को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने 250 वर्षों तक हम पर शासन किया।



source http://www.primarykamaster.in/2022/09/blog-post_6.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP