Skip to main content

मृतक आश्रितों को सेवारत प्रशिक्षण देकर शिक्षक बनाने की तैयारी

मृतक आश्रितों को सेवारत प्रशिक्षण देकर शिक्षक बनाने की तैयारी


लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रहे शिक्षकों के आश्रित अनुचर के पद पर नियुक्त हैं। उनमें से जो आश्रित स्नातक उत्तीर्ण हैं, उन्हें सेवारत प्रशिक्षण दिलाकर शिक्षक बनाने की तैयारी है, उन्हें शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में तीन से बढ़ाकर पांच लिपिक तैनात करने की योजना है।



प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार, महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद व अन्य अधिकारियों के साथ मृतक आश्रित संघ ने इन बिंदुओं पर मंथन किया। महानिदेशक ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्य कर रहे उच्च योग्यता रखने वाले करीब 7000 कर्मचारियों को दो विकल्प चुनने का अवसर दिया जा सकता है। 


प्रथम विकल्प के रूप में वे सेवारत प्रशिक्षण प्राप्त करके टीईटी उत्तीर्ण कर लें तो उन कर्मचारियों को शिक्षक बनाया जा सकता है। द्वितीय विकल्प के रूप में वे शुरुआत से ही तृतीय श्रेणी के लिपिकीय पदों पर समायोजित हो सकते हैं। कई मृतक आश्रित पूर्व से बीएड व टीईटी की योग्यता रखते हुए चतुर्थ श्रेणी पर नियुक्त हैं, उनको सूचीबद्ध कर सीधे लाभ देने की बात विचारणीय है।


उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग को इस पर कोई आपत्ति नहीं है, सहमति बनने पर शासनादेश जारी किया जा सकता है। जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती है, तब तक अन्य सुविधाओं पर विचार चल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इन कर्मचारियों की वजह से विभाग को अतिरिक्त बल मिला है। इन्हें अर्जित अवकाश देने का उचित प्रबंध किया जा रहा है। साथ ही कार्यालयों में तीन बढ़ाकर पांच कार्मिकों को रखने की कार्यवाही चल रही है। उन्हें अच्छा पदनाम जल्द देने का विचार होगा। कार्यालयों में जमावड़ा प्रथा को जड़ से समाप्त किया जाएगा। 


महानिदेशक ने बताया कि मृतक आश्रितों की मांगों पर मंथन हुआ है, लेकिन निर्णय नहीं हो सका है। बैठक में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल, विशेष सचिव शासन आरवी सिंह, अनु सचिव सत्य प्रकाश, संघ के प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद, विनोद कुमार, पंकज बाजपेई आदि मौजूद थे।


source http://www.primarykamaster.in/2022/09/blog-post_94.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP