Skip to main content

प्रधानाध्यापकों को विद्यालय का आवंटन अब होगा ऑनलाइन, प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा का पोर्टल पर विकल्प लेने का निर्देश

प्रधानाध्यापकों को विद्यालय का आवंटन अब होगा ऑनलाइन,  प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा का पोर्टल पर विकल्प लेने का निर्देश 

विद्यालयों के लिए जून में पदोन्नति के बाद से स्कूल आवंटन का इंतजार


लखनऊ : राजकीय माध्यमिक कालेजों में शिक्षकों की तैनाती में अब टालमटोल नहीं हो सकेगी। प्रवक्ता व एलटी ग्रेड शिक्षकों की तर्ज पर प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों से विकल्प लेकर अब आनलाइन विद्यालय आवंटन किया जाएगा। प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद पोर्टल पर विकल्प लेने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।



शिक्षा संस्थानों में नया सत्र अप्रैल से चल रहा है। इस बार गर्मी की छुट्टियों में राजकीय माध्यमिक हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों के लिए 131 प्रवक्ता व 108 स्नातक शिक्षकों की प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति की गई। 27 जून को पदोन्नति सूची जारी होने के बाद 18 जुलाई को 286 विद्यालयों की सूची जारी करके पदोन्नत प्रवक्ताओं से विकल्प मांगे गए। 


यह प्रक्रिया अगस्त में ही पूरा हो चुकी है, लेकिन अभी तक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की तैनाती का आदेश जारी नहीं किया गया। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार के संज्ञान में यह प्रकरण आने पर उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके हो, पदोन्नत शिक्षकों को आनलाइन विद्यालय आवंटन किया जाए। इसके लिए पदोन्नति पाने वालों को फिर से विकल्प देना होगा। 


राजकीय कालेजों के लिए उप्र लोकसेवा आयोग से विभिन्न विषयों के प्रवक्ता पुरुष व महिला के लिए 1340 का चयन हुआ है, वहीं एलटी ग्रेड यानी सहायक अध्यापक के 100 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इनको विद्यालय नहीं मिल रहा है। शिक्षा निदेशालय ने सभी की पदस्थापना के लिए आनलाइन विकल्प लेकर प्रक्रिया पूरी कर दी है जल्द ही विद्यालय आवंटित होगा।


source http://www.primarykamaster.in/2022/09/blog-post_54.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP