Skip to main content

शिक्षा विभाग के बाबुओं के तबादलों में मिलीं और गड़बड़ियां, फिर से सूची संशोधित करने के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

शिक्षा विभाग के बाबुओं के तबादलों में मिलीं और गड़बड़ियां

फिर से सूची संशोधित करने के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

दो सेवानिवृत अधिकारियों पर अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति



लखनऊ। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के समूह 'ग' कर्मियों के तबादलों में हुई गड़बड़ियों की दूसरी लिस्ट भी तैयार हो गई है। लेकिन, दोबारा की गई समीक्षा में भी 30 से अधिक तबादले गड़बड़ मिले हैं। अब इन तबादलों को संशोधित करके इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। वहां से अनुमोदन मिलने के बाद दूसरी संशोधित सूची भी जारी कर दी जाएगी।



 इधर इस मामले में तत्कालीन अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) ललिता प्रदीप व तत्कालीन सहायक शिक्षा निदेशक ( सेवाएं - 2 ), उप्र. प्रयागराज को प्रथम दृष्टया दोषी पाया है। अब इनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा अवधेश कुमार तिवारी को पदेन जांच अधिकारी नामित किया है।


अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार तबादलों में त्रुटियों की पहली संशोधित सूची 130 कर्मचारियों की संशोधित जारी की गई थी। इसके बाद कर्मचारियों की आपत्ति व विरोध के बाद विभाग ने फिर से समीक्षा की। साथ ही 30 से अधिक गड़बड़ियां फिर से निकलने के बाद उन्हें संशोधित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां से अनुमोदन मिलते हुए संशोधित आदेश जारी कर दिया जाएगा। 


उधर, यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसो. के महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि विभाग टुकड़ों में विरोध के बाद ही गड़बड़ियां क्यों निकाल रहा है। उन्होंने मांग की है कि सभी तबादलों की एक बार स्क्रूटनी कर ली जाए।


source http://www.primarykamaster.in/2022/09/blog-post_9.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP