Skip to main content

एडेड स्कूलों में शिक्षकों की समायोजन प्रकिया का विरोध शुरू, शिक्षक संगठनों ने उठाए सवाल

एडेड स्कूलों में शिक्षकों की समायोजन प्रकिया का विरोध शुरू, शिक्षक संगठनों ने उठाए सवाल

कम छात्र संख्या पर पद खत्म करने के प्रस्ताव का विरोध


लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालयों में शुरू की जा रही शिक्षकों की समायोजन प्रक्रिया का विरोध शुरू हो गया है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि विभाग राजकीय विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों का समायोजन तो कर नहीं पाया, अब एडेड विद्यालयों में जबरन प्रक्रिया छेड़ रहा है।



 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री आरपी मिश्र ने कहा कि शहरी क्षेत्र के एडेड विद्यालयों की छोड़ दिया जाए तो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में पर्याप्त छात्र संख्या है, लेकिन यहां शिक्षकों की कमी है। ऐसे में वहां नए पद सृजित किए जाएं। जहां छात्र संख्या कम है, वहां अमान्य विद्यालयों के छात्रों को समायोजित किया जाए।


वहीं, माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के संजय द्विवेदी का कहना है कि एडेड विद्यालयों में शिक्षकों का प्रस्तावित समायोजन अवैध है। सरकारी विद्यालयों में वरिष्ठता प्रदेश स्तर पर होती है, लेकिन एडेड विद्यालय स्वयं में एक इकाई है। इसलिए इन विद्यालों में शिक्षकों का समायोजन गैर कानूनी है।


कम छात्र संख्या पर पद खत्म करने के प्रस्ताव का विरोध

लखनऊ। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के समायोजन और कम छात्र संख्या पर पद खत्म करने के शासन के प्रस्ताव का विरोध किया है। हजरतगंज स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ ने कह प्रस्ताव पारित किए। संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव ने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों के प्रांतीयकरण के बाद ही शिक्षकों का समायोजन किया जाए और अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में नए पदों के सृजन के साथ ही कोई पद समाप्त न किया जाए।



source http://www.primarykamaster.in/2022/09/blog-post_60.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP