Skip to main content

OMR शीट पर परीक्षा देंगे 10वीं यूपी बोर्ड के छात्र, दो भागों में बांटा जाएगा प्रश्नपत्र

OMR शीट पर परीक्षा देंगे 10वीं यूपी बोर्ड के छात्र, दो भागों में बांटा जाएगा प्रश्नपत्र 

यूपी बोर्ड: कम्प्यूटर व मैनुअल दो तरह से जंचेंगी उत्तरपुस्तिकाएं

2023 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा, 2024 में 11वीं की वार्षिक गृह परीक्षा और 2025 की इंटर बोर्ड परीक्षा में ओएमआर शीट व्यवस्था लागू होगी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो तरह से होगा। ओएमआर शीट स्कैन करकम्प्यूटर से जांची जाएंगी व उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले की तरह शिक्षक करेंगे।



प्रयागराज। यूपी बोर्ड 2023 में पहली बार हाईस्कूल की परीक्षा में ओएमआर शीट का भी उपयोग करेगा। प्रश्नपत्र हल करने के लिए 10वीं के छात्र-छात्राओं को सामान्य उत्तरपुस्तिका के साथ ही ओएमआर शीट भी दी जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बोर्ड यह बदलाव करने जा रहा है। इस संबंध में बोर्ड के स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 70 अंकों की लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र को दो भागों में बांटा जाएगा।





प्रश्नपत्र के लगभग 30 प्रतिशत यानि 20 अंक का प्रथम भाग बहुविकल्पीय (मल्टीपल च्वॉयस क्वेश्चन) होगा, जिसका उत्तर परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट पर देना होगा। दूसरा भाग (लगभग 70 प्रतिशत या 50 नंबर का) वर्णनात्मक प्रश्नों का होगा, जिनके उत्तर पहले की तरह पारम्परिक कॉपी पर देने होंगे। इन प्रश्नपत्रों में सीआईएससीई की तरह उच्चतर चिंतन कौशल से संबंधित प्रश्न भी रखे जाएंगे।



source http://www.primarykamaster.in/2022/10/omr-10.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP