Skip to main content

बीएड काउंसिलिंग : पहले चरण में 75 हजार रैंक तक के अभ्यर्थी होंगे शामिल

बीएड काउंसिलिंग : पहले चरण में 75 हजार रैंक तक के अभ्यर्थी होंगे शामिल

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने जारी किया कार्यक्रम



बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। काउंसिलिंग चार चरणों में 30 सितंबर से 28 अक्तूबर तक होगी। पहले चरण में एक से 75 हजार रैंक तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे।



विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम में पहले चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए सात अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। कॉलेजों का चयन आठ अक्तूबर तक कर सकेंगे। नौ अक्तूबर को सीट अलॉट हो जाएगी। दूसरे चरण की काउंसिलिंग में नौ से 13 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन होंगे। 14 अक्तूबर तक कॉलेज का चयन और 15 अक्तूबर को सीटों का अलॉटमेंट किया जाएगा। दूसरे चरण में 75001 से दो लाख रैंक तक के अभ्यर्थी भाग लेंगे।


तीसरे चरण की काउंसिलिंग में 200001 से साढ़े तीन लाख रैंक तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस काउंसिलिंग के तहत रजिस्ट्रेशन 15 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक होंगे। 20 अक्तूबर तक कॉलेज का चयन और 21 अक्तूबर को सीट अलॉटमेंट किया जाएगा। चौथे चरण की काउंसिलिंग में 350001 रैंक से लेकर सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल होंगे। रजिस्ट्रेशन 21 से 26 अक्तूबर तक चलेंगे। 27 अक्तूबर तक कॉलेजों का चयन होगा। सीट अलॉटमेंट 28 अक्तूबर को किया जाएगा। 


बीएड की काउंसिलिंग चार चरणों में होगी। इसका कार्यक्रम तय हो गया है। ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी जो 28 अक्तूबर तक चलेगी। डॉ. राजीव कुमार, रजिस्ट्रार, रुहेलखंड विश्वविद्यालय


source http://www.primarykamaster.in/2022/09/75.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP