Skip to main content

बीएड की पहली काउंसिलिंग में शामिल हुए 2600 विद्यार्थी, नौ अक्तूबर तक चलेगी पहली काउंसलिंग, दस अक्तूबर से दूसरा चरण

बीएड की पहली काउंसिलिंग में शामिल हुए 2600 विद्यार्थी, नौ अक्तूबर तक चलेगी पहली काउंसलिंग, दस अक्तूबर से दूसरा चरण



बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से बीएड की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरे प्रदेशभर में शुरू करवा दी गई। ऑनलाइन काउंसिलिंग के पहले दिन शाम पांच बजे तक लगभग 2600 विद्यार्थियों ने अपने अभिलेख अपलोड किए। इनमें दो हजार से अधिक विद्यार्थियों ने कॉलेजों में सीटें बुक कीं। नेट की गति धीमी होने के कारण विद्यार्थियों को अभिलेख अपलोड करने में दिक्कतें जरूर आईं लेकिन अन्य तकनीकी बाधाएं नजर नहीं आई।





बीएड की काउंसिलिंग शुक्रवार की सुबह से ही जारी है। पूर्वाह्न 11 बजे तक प्रदेशभर से पांच सौ विद्यार्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया। अपने अंकपत्र, सर्टिफिकेट, फोटो, बैंक पासबुक आदि अपलोड कीं। उसके बाद विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती गई। इस बार विद्यार्थी काउंसिलिंग के अभिलेख अपलोड करते ही अपने पसंदीदा कॉलेजों का भी चयन कर रहे हैं। 


हालांकि कॉलेज अलॉटमेंट की प्रक्रिया नौ अक्तूबर को होगी। दस अक्तूबर से काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू होगा। राज्य समन्वयक प्रो. पीबी सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। विद्यार्थियों को पहले दिन दिक्कतें नहीं आई हैं। विद्यार्थी काउंसिलिंग में आ रही दिक्कतों को लेकर 9513632554 मोबाइल नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2022/10/2600.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP