Skip to main content

घूस लेते DIOS ऑफिस के बाबू गिरफ्तार, प्रमोशन की फाइल बढ़ाने को मांगी थी शिक्षिका से रिश्वत

घूस लेते DIOS ऑफिस के बाबू गिरफ्तार,  प्रमोशन की फाइल बढ़ाने को मांगी थी शिक्षिका से रिश्वत


प्रयागराज :  जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वितीय कार्यालय का वरिष्ठ सहायक रामकृष्ण मिश्रा 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार हुआ है। विजिलेंस की टीम ने सोमवार को डीआइओएस कार्यालय में वरिष्ठ सहायक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से रिश्वत के 10 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया गया है।




शिक्षिका की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने किया ट्रैप

बताया गया कि काेरांव के भगेसर गांव निवासी रामकृष्ण मिश्रा डीआइओएस कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि विद्यावती दरबारी बालिका इंटर कालेज में कार्यरत शिक्षिका गार्गी श्रीवास्तव की अंग्रेजी प्रवक्ता पद पर पदोन्नति होनी है।

पदोन्नति से संबंधित फाइल को संयुक्त शिक्षा निदेशक के पास पहुंचाने के लिए वरिष्ठ सहायक ने 10 हजार रुपये मांगे थे। रामकृष्ण की इस कारस्तानी से परेशान शिक्षिका ने विजिलेंस कार्यालय में शिकायत की। तब एसपी विजिलेंस के निर्देश पर अधिकारियों ने गोपनीय तरीके से जांच की।


वाराणसी की अदालत में कल किया जाएगा पेश

जांच में आरोप की पुष्टि हुई तो सोमवार को विजिलेंस टीम शिकायतकर्ता शिक्षिका के साथ डीआइओएस कार्यालय पहंंची और फिर वरिष्ठ सहायक को रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।

इससे शिक्षाकर्मियों में खलबली मच गई। एसपी विजिलेंस शगुन गौतम का कहना है कि शिकायत के आधार पर रामकृष्ण मिश्रा को ट्रैप किया गया है। मंगलवार को उसे वाराणसी स्थित एंटी करप्सन कोर्ट लखनऊ में पेश किया जाएगा।





source http://www.primarykamaster.in/2022/09/dios.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP