Skip to main content

मदरसों में दीनी तालीम का रहेगा बस एक ही मास्टर, बाकी पढ़ाएंगे अन्य विषय, ड्राफ्ट तैयार कर रही सरकार

मदरसों में दीनी तालीम का रहेगा बस एक ही मास्टर, बाकी पढ़ाएंगे अन्य विषय, ड्राफ्ट तैयार कर रही सरकार

गणित, विज्ञान, अंग्रेजी जैसे विषय विशेषज्ञ पढ़ाएंगे


लखनऊ : मदरसों के छात्रों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रदेश सरकार अहम कदम उठाने जा रही है। इसके तहत मदरसों में दीनी तालीम का बस एक ही मास्टर रहेगा। बाकी हिंदी. गणित, विज्ञान, अंग्रेजी आदि विषय के लिए विशेषज्ञ रखे  जाएंगे। इससे छात्रों को आधुनिक  शिक्षा मिलेगी। इस बाबत सरकार ड्राफ्ट तैयार कर रही है।



अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह के मुताबिक मदरसों के बच्चे भी डॉक्टर, इंजीनियर आदि बन सकें, इस पर सरकार का फोकस है। इसी के मद्देनजर मदरसों में सभी महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा यह कतई नहीं है कि ये बच्चे अरबी, फारसी, उर्दू न पढ़ें लेकिन यह जरूरी है कि उनके साथ ऐसे विषय भी पढ़ें जिनमें वे अपना कॅरिअर बना सकें।

चल रहा है सर्वे

पूरे प्रदेश में कुल 16500 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं। इनमें 558 अनुदानित और 7,442 आधुनिक मदरसे हैं। इन सभी में 19 लाख से ज्यादा बच्चे हैं। अनुदानित मदरसों की जांच चल रही है तो सरकार ने पूरे प्रदेश में ऐसे मदरसों का भी सर्वे करने को कहा है जो गैर मान्यता प्राप्त हैं। यह काम 15 अक्तूबर तक सर्वे पूरा करने को कहा गया है। सर्वे में देखा जाएगा कि मदरसे का संचालन करने वाली संस्था का नाम व उसकी आय का मुख्य स्रोत क्या है?


source http://www.primarykamaster.in/2022/09/blog-post_99.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP