Skip to main content

कक्षा 1 से 12 तक कैसा होगा सिलेबस, तैयार करने के लिए जुटाया जा रहा इनपुट

कक्षा 1 से 12 तक कैसा होगा सिलेबस,  तैयार करने के लिए  जुटाया जा रहा इनपुट


पिछले दिनों संसद की एक समिति ने शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारियों को सुझाव दिया कि कोरोना महामारी में स्कूलों के बंद होने के कारण पढ़ाई संबंधी जो अंतर (लर्निंग गैप) पैदा हुआ है, उसे दूर करने के लिए उपग्रह टेलीविजन का इस्तेमाल किया जाए।
 

   
नई दिल्ली  :  नेशनल लेवल पर पहली बार क्लास वन से 12 वीं तक के पाठ्यक्रम को नए सिरे से तैयार करने का निर्णय लिया गया है। अधिकांश राज्यों से NCERT राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने चार विभिन्न सेक्टर में राज्य स्तरीय पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए कहा है। राज्यों से मिलने वाले पाठ्यक्रम सुझावों को शामिल करते हुए राष्ट्रीय करिकुलम फ्रेमवर्क एनसीएफ तय होगा। शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय पाठ्यक्रम जिला स्तर पर इनपुट के आधार पर तैयार किया जाएगा।

कैसा हो नया सिलेबस
मंत्रालय ने शिक्षा की संसदीय समिति को पिछले दिनों बताया कि पहले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का पाठ्यक्रम आएगा इसके बाद जिला स्तर पर भी परामर्श किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद विनय प्रभाकर सहस्रबुद्धे ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बताया कि कमेटी अपनी रिपोर्ट जुलाई के अंत तक जमा कर देगी। उन्होंने कहा कि इतिहास, भूगोल और साहित्य के सिलेबस में स्थानीय चीजों को भी शामिल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नए सिलेबस में नई शिक्षा नीति की झलक देखने को मिलेगी। किताबें बहुत मोटी हों इसकी जरूरत नहीं बल्कि रुचिकर हो इसका ध्यान रखा जाए। प्रत्येक पाठ्यपुस्तक का ई टेस्टबुक भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तिगत मानना है कि छात्रों से भी इस बारे में फीडबैक लेना चाहिए।

छात्रों का इनपुट हो सकता है बेहद महत्वपूर्ण

कक्षा नौ में पढ़ने वालो छात्र से क्लास 5 की पाठ्य पुस्तक तैयार करने के लिए कहना चाहिए। मेरे हिसाब से वो पाठ्यपुस्तक बहुत सटीक होगी। उससे हमें एक आइडिया भी मिल जाएगा कि छात्र क्या सोच रहे हैं। दूसरी और तीसरी क्लास के लिए किताबें अमर चित्र कथा जैसी हों। क्यों नहीं कॉमिक जैसे दो- तीन पाठ हों। कुछ पाठ को समझाने के लिए नाटकीय सहारा भी लेना चाहिए। उन्होंने पाठ्यक्रम के लिए लोकल कंटेंट के शामिल करने की भी बात कही। विनय प्रभाकर सहस्रबुद्धे ने कहा कि इतिहास के विषय में 17 पाठ प्राचीन इतिहास से है तो तीन पाठ स्थानीय इतिहास से भी जुड़ा हो। यह सिर्फ इतिहास ही नहीं भूगोल और साहित्य के लिए भी ऐसा किया जा सकता है।


जो सुनने में ही अटपटा लगे
‘छह साल की छोकरी, भरकर लाई टोकरी, टोकरी में आम है, नहीं बताती दाम है। दिखा दिखाकर टोकरी हमें बुलाती छोकरी।’कक्षा एक की एनसीईआरटी की हिंदी की किताब ‘रिमझिम’ के तीसरे अध्याय की इस कविता को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति भी दर्ज कराई। विनय प्रभाकर सहस्रबुद्धे ने कहा मेरा मानना है कि जो भी सुनने में अटपटा लगे वो कविता पाठयक्रम में नहीं जानी चाहिए। बिना गंभीर विचार के पाठ्यक्रम में शामिल नहीं करना चाहिए। मैंने सुझाव दिया है कि एक मैकेनिज्म होना चाहिए और जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/1-12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP