Skip to main content

सरल एप' से परखी जाएगी ऑनलाइन शिक्षा की हकीकत, ओएमआर शीट से सरल होगा मूल्यांकन

'सरल एप' से परखी जाएगी ऑनलाइन शिक्षा की हकीकत
परिषदीय स्कूलों में ओएमआर शीट से सरल होगा मूल्यांकन

15 दिनों में कराई गई पढ़ाई का होगा मूल्यांकन, समय व संसाधन की बचत के साथ बच्चों में होगा सुधार


गोरखपुर कोरोना संक्रमण काल में बंद चल रहे परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा की अब मॉनिटरिंग होगी। जिसके लिए उच्चाधिकारियों ने सरल एप इजाद किया है। इसके माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा की हकीकत परखी जा सकेगी। प्रत्येक 15 दिनों में कराई गई पढ़ाई का मूल्यांकन भी किया जाएगा। जिससे समय व संसाधन की बचत के साथ मूल्यांकन से बच्चों में निखार आ सकेगा।

बेसिक शिक्षा विभाग इसके लिए सरल एप का इस्तेमाल करेगा। अभी परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक दक्षता का आकलन हर तीन महीने पर टर्म एग्जाम के माध्यम से कराया जाता था। परीक्षा के बाद बच्चों की आंसर शीट इकट्ठा कर ब्लाक संसाधन केंद्र पर भेजी जाती हैं। वहां उनका मूल्यांकन होता है। फिर बच्चों के रिजल्ट की डाटा फीडिंग होती है। इन परीक्षाओं के आयोजन में काफी समय लगता है। नई व्यवस्था के अंतर्गत हर महीने परीक्षा का आयोजन ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रीडर) शीट के माध्यम से होगा। परीक्षा के बाद परीक्षक कॉपी को सरल एप पर अपलोड करेंगे और तुरंत बच्चों की शैक्षक दक्षता का परिणाम जारी हो सकेगा। बच्चों के सीखने समझने के स्तर का मूल्यांकन अब असेसमेंट टेस्ट के जरिए हर 15 दिन में किया जा सके, बेसिक शिक्षा विभाग इसकी योजना बना रहा है।



source http://www.primarykamaster.in/2021/06/blog-post_353.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP