Skip to main content

शिक्षकों की छुट्टियां मंजूर करने में नहीं चलेगी मनमानी, अवकाश स्वीकृत न करने का बतलाना होगा कारण

शिक्षकों की छुट्टियां मंजूर करने में नहीं चलेगी मनमानी, अवकाश स्वीकृत न करने का बतलाना होगा कारण


गोरखपुर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की छुट्टियां मंजूर करने में अब अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी। शिक्षकों का अवकाश स्वीकृत नहीं करने पर मानव संपदा पोर्टल पर इसका कारण बताना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए पोर्टल पर एक नया मेन्यू जोड़ा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक किसी भी अवकाश के आवेदन को लंबित रखने या उसे नामंजूर करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश के लिए आवेदन करने के बाद संबंधित शिक्षक से व्यक्तिगत रूप से संपर्क नहीं किया जाएगा।


किसी भी प्रकार के अवकाश संबंधी अभिलेख के लिए उन्हें नहीं। बुलाया जाएगा। अगर कहीं ऐसी स्थिति का पता चलेगा तो खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए शिक्षकों का फीडबैक लिया जा रहा है। प्रेरणा इंस्पेक्शन माड्यूल और मानव संपदा पोर्टल की लाइव रिपोर्ट को लिंक करके यह देखा जाएगा कि कौन-कौन से शिक्षक बिना अवकाश लिए अनधिकृत रूप से स्कूल में अनुपस्थित हैं। ऐसी स्थिति में शिक्षक और खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही अवकाश स्वीकार किए जा रहे हैं। अब अवकाश स्वीकृत नहीं करने का कारण भी पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश मिला है। इसके बारे में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जानकारी प्रदान की जा रही है। •बीएन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा - अधिकारी


source http://www.primarykamaster.in/2021/07/blog-post_1.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP