Skip to main content

प्रयागराज : कस्तूरबा विद्यालयों में मानदेय व संविदा के आधार पर विभिन्न पदों पर चयन के लिए आवेदन मांगे

प्रयागराज :  कस्तूरबा विद्यालयों में मानदेय व संविदा के आधार पर विभिन्न पदों पर चयन के लिए आवेदन मांगे



प्रयागराज : जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में मानदेय व संविदा के आधार पर विभिन्न पदों पर चयन के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं। यह भर्ती सत्र 2021-22 के लिए होगी। इसमें शैक्षिक व शिक्षणोतर कर्मियों के कुल 68 पद शामिल हैं।


बीएसए संजय कुशवाहा ने बताया कि जिले में कुल 20 विद्यालय हैं। इनमें पूर्ण कालिक शिक्षक हंिदूी के छह पद, गणित के 11 पद, विज्ञान के 11 पद, सामाजिक विषय के दो पद, अंग्रेजी के छह पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसकी योग्यता संबंधित विषय में स्नातक, एनसीटीई से मान्य बीएड व समकक्ष एलटी आदि की डिग्री के साथ टीईटी परीक्षा भी उत्तीर्ण होना चाहिए। 


कम्प्यूटर के अंशकालिक शिक्षकों के नौ पदों के लिए भी आवेदन मांगे हैं। स्काउट गाइड एवं शारीरिक शिक्षा के लिए भी छह पद हैं। कला, क्राफ्ट एवं संगीत, गृह शिल्प विषय के भी पांच पदों पर नियुक्ति होनी है। लेखाकार के दो पद, मुख्य रसोइयां के दो पद, सहायक रसोइयां के छह पद, चौकीदार के दो पदों के लिए आवेदन मांगे। पूर्णकालिक शिक्षिका, लेखाकार, मुख्य रसोइयां एवं सहायक रसोइयां के पदों पर सिर्फ महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं।


 पूर्णकालिक शिक्षिका, मुख्य रसोइयां, सहायक रसोइयां व चौकीदार को विद्यालय में ही रात्रिवास करना होगा। बीएसएस ने बताया कि केजीबीसी के ऐसे शिक्षक जो शैक्षिक सत्र 2020-21 में नवीन संविदा से वंचित हो रहे हैं और वह दोबारा आवेदन करते हैं तो केजीवीवी/3-2/1916/2013-14 दिनांक 29 जुलाई 2013 के पूर्व कार्यरत शिक्षकों को टीईटी की अर्हता से छूट दी जाएगी। सभी 15 जुलाई तक कर आवेदन कर सकेंगे।





source http://www.primarykamaster.in/2021/06/blog-post_448.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP