Skip to main content

बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावक अभी तैयार नहीं

बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावक अभी तैयार नहीं



प्रयागराज। प्रदेश में नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल खोले जाने पर बच्चों को भेजने के लिए अभिभावक तैयार नहीं हैं। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से प्रदेश के सभी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशकों से स्कूल खोलने के संबंध में अभिभावकों की राय मांगी थी। 



23 जून को रिपोर्ट भेजे जाने की तिथि बीत जाने के बाद भी प्रदेश के कुछ गिनती के मंडल से इस संबंध में रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय पहुंची है। बोर्ड के पास जो रिपोर्ट आई है, उसमें अभिभावक किसी भी हालत में बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में जब देश के अलग-अलग भागों से यह रिपोर्ट आ रही है कि कोरोना नए रूप में सक्रिय होना शुरू हो गया है। ऐसे में कोई भी अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर सहमत नहीं हैं।


 बड़ी संख्या में अभिभावकों ने बच्चों को कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद ही स्कूल भेजने की बात कही है। कुछ अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के साथ अभिभावकों का टीकाकरण पूरा होने के बाद ही बच्चों के लिए स्कूल खोला जाए।


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/blog-post_128.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP