Skip to main content

नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षितों का महाधरना कल

नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षितों का महाधरना कल,

डीएलएड, बीटीसी, बीएड प्रशिक्षित टीईटी पास अभ्यर्थी शिक्षक  भर्ती के लिए दे रहे धरना


प्रयागराज। प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रदेश के कई जिलों के डीएलएड, बीएड, बीटीसी प्रशिक्षित अभ्यर्थी 22 जून से लगातार एससीईआरटी लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।



रविवार को अपनी एकजुटता दिखाने के लिए प्रशिक्षित अभ्यर्थी महाधरना देंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए संचालित कोर्स डोएलएड, बीटीसी, बीएड करने के साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी, सीटोईटी) पास करने के बाद भी वह दो वर्ष से बेरोजगार हैं। सरकार के पास खाली पद होने के बाद भी वह भर्ती जारी नहीं कर रहो है। 


धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना हैं कि सरकार ने 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में कहा था कि हमारे पास 51112 पद रिक्त हैं, लेकिन उसके बाद दो वर्ष बीतने के बाद भी कोई भर्ती घोषित नहीं की। हर वर्ष से हजार से डेढ़ हजार शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन पदों को भरने के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही।


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/blog-post_982.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP

जौनपुर : मृतक शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी के देयकों के संबंध में अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत नियुक्ति हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश, आवेदन पत्र का प्रारूप भी देखें।

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3uz0boo

69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षित अभ्यर्थियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, इन विकल्पों पर हो रहा विचार

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3qlbY9I