Skip to main content

नए शैक्षिक सत्र से लागू करें एक समान पाठ्यक्रम, डिप्टी सीएम ने दिया निर्देश

नए शैक्षिक सत्र से लागू करें एक समान पाठ्यक्रम, डिप्टी सीएम  ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से कुलपतियों के साथ की बैठक में दिया निर्देश


लखनऊ : विश्वविद्यालय व डिग्री कालेजों में नए शैक्षिक सत्र 2021-22 से प्राथमिकता के आधार पर न्यूनतम एक समान पाठ्यक्रम लागू किया जाए। गुरुवार को डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ नए शैक्षिक सत्र की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। 


उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तय परीक्षा के कैलेंडर के अनुसार ही स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 15 अगस्त तक कराने और अगस्त के अंतिम सप्ताह तक परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए। कोरोना से बचाव के जरूरी उपायों के साथ परीक्षा सिर्फ डेढ़ घंटे की ही कराई जाए। वहीं 13 सितंबर से नए शैक्षिक सत्र शुरू किया जाए।



डा. दिनेश शर्मा ने कोरोना महामारी व संचारी रोगों को देखते हुए विश्वविद्यालय बायोटेक्नोलाजी, बायोकेमेस्ट्री, नर्सिंग व फार्मेसी आदि के नए कोर्स शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण जान गंवाने वाले शिक्षकों व कर्मियों के लंबित भुगतान शीघ्र किया जाए व मृतक आश्रित को तत्काल नौकरी दी जाए। डिग्री कालेजों को आनलाइन संबद्धता देने के लिए जुलाई में एनओसी जारी करने और सेंटर आफ एक्सीलेंस योजना के तहत विश्वविद्यालयों में खर्च की गई धनराशि का ब्योरा भी लिया गया।


 प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में नए सत्र से 70 प्रतिशत कोर्स एक समान पढ़ाया जाएगा और 30 प्रतिशत कोर्स विश्वविद्यालय अपने स्तर पर तय करेंगे। इसमें स्थानीय इतिहास, कला व संस्कृति इत्यादि को शामिल करेंगे। लखनऊ विवि सहित कुछ विश्वविद्यालयों के शिक्षक एक समान पाठ्यक्रम लागू करने का विरोध कर रहे हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/blog-post_668.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP