Skip to main content

एडेड स्कूलों में फर्जी व संदिग्ध शिक्षकों पर सख्ती, सभी बीएसए से मांगी गयी रिपोर्ट

एडेड स्कूलों में फर्जी व संदिग्ध शिक्षकों पर सख्ती, सभी बीएसए से मांगी गयी रिपोर्ट


प्रयागराज : प्रदेश के 3049 अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में फर्जी और संदिग्ध शिक्षकों को लेकर शासन सख्त है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद ने 24 जून को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से ऐसे शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अभिलेखों की जांच के निर्देश दिए हैं।



महानिदेशक ने एक जून को पत्र भेजकर अभिलेखों की जांच के संबंध में अब तक की कार्रवाई की सूचना 15 जून तक मांगी थी। लेकिन अधिकांश जिलों के बीएसए ने सूचना नहीं भेजी। इसके बाद 24 जून को पत्र लिखकर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। देरी पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रबंधकों की सांठगांठ से हुई थी मनमानी भर्तीः अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के प्रबंधक पहले बेसिक शिक्षा अधिकारियों से सांठगांठ कर शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति कर लेते थे। इसमें लाखों का खेल होता था। 2011 से 2016 तक सैकड़ों नियुक्तियां की गई। प्रयागराज में ही एक स्कूल की अनुमन्यता न होने के बावजूद 4 शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई थी।

शासन के निर्देश पर जिले के 106 एडेड जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश खंड शिक्षाधिकारियों को दिए हैं ताकि सत्यापन कराया जा सके। ये सूचनाएं मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड की
जाएगी। - संजय कुशवाहा, बेसिक शिक्षा अधिकारी


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/blog-post_356.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP