Skip to main content

69000 शिक्षक भर्ती पूरी होने के बाद नई भर्ती की तैयारी

69000 शिक्षक भर्ती पूरी होने के बाद नई भर्ती की तैयारी



बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में खाली पदों को भरने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में खाली शिक्षकों के पदों को भरने के लिए तैयारी शुरू हो जाएगी। 



इसके लिए पहले ही सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से 2017 से अब तक कितनी भर्ती हुई और कितने शिक्षकों की आवश्यकता है, इस बारे में जानकारी सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से मांगी गई है। सचिव की ओर से जानकारी मांगे जाने के बाद भी प्रदेेश के अधिकांश जिलों से अभी तक पदों का विवरण नहीं मिला है। 


भरे गए एवं खाली पदों का विवरण मुख्यमंत्री के साथ अगले सप्ताह होने वाली बैठक में भर्ती बोर्ड के प्रमुख रखेंगे। प्रदेश सरकार ने इससे सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका में 51112 पद रिक्त होने की सूचना दी थी। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में 68500 शिक्षक भर्ती में खाली पदों पर फैसला होने के बाद इन पदों को भी नई भर्ती में जोड़ा जाएगा। इसके बाद नई भर्ती की घोषणा की जाएगी।


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/69000_93.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP