Skip to main content

पुरानी पेंशन बहाली के लिए ट्विटर पर चलाया अटेवा -NMOPS ने अभियान, देशभर के कर्मचारियों ने निजीकरण रोकने की मांग भी की

पुरानी पेंशन बहाली के लिए ट्विटर पर चलाया अटेवा -NMOPS ने अभियान,  देशभर के कर्मचारियों ने निजीकरण रोकने की मांग भी की


लखनऊ। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शनिवार को देश भर के कर्मचारियों ने ट्विटर पर #Restore Old Pension और #Privatization NoSolution अभियान चलाया। पेंशन विहीन कर्मचारियों ने हैशटैग के माध्यम से प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों तक अपनी बात पहुंचाकर उनसे पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण रोकने की मांग की।



एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु और अटेवा के मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि पूरे देश के लाखों पेंशनविहीन कर्मचारियों, शिक्षकों, अधिकारियों ने पुरानी पेंशन को फिर से बहाल करने व निजीकरण को रोकने की मांग की है। कर्मचारियों ने ट्वीट के माध्यम से संदेश दिया कि निजीकरण समाज के लिए कोढ़ है। अपने अभियान में उन सरकारों को भी निशाने पर लिया, जिन्होंने चुनाव से पहले पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया था और सरकार बनते ही उसे भूल गए हैं। महासचिव स्थिति प्रज्ञा ने बताया कि कुछ ही समय में हैश टैग ट्रेंड करने लगा और लगातार नंबर एक पर बना है। यह दर्शाता है कि देश भर के कर्मचारियों को इस विषय का लेकर कितना गुस्सा है? सरकार को यह बात को समझनी होगी।


अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि इस अभियान को सरकार को संज्ञान में लेना चाहिए। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा शिक्षक कर्मचारी व अधिकारी सोशल मीडिया का प्रयोग करना सीख गया है। वह अपनी बात को मजबूती के साथ जिम्मेदारों तक पहुंचा रहा है। आईटी सेल प्रभारी अभिनव सिंह राजपूत ने बताया कि शाम तक #Restore Old Pension 7.33 लाख ट्वीट के साथ पहले नंबर और #PrivatizationNoSolution 6 लाख ट्वीट के साथ दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा था।


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/nmops.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP